फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Police Code of Conduct Emphasis on enforcement

पुलिस का आचार संहिता पालन कराने पर जोर

Tue, 08 Dec 2015 10:54 PM IST
पलियाकलां
पलियाकलां Updated Tue, 08 Dec 2015 10:54 PM IST
विज्ञापन
Police Code of Conduct Emphasis on enforcement
पुलिस आचार संहिता पालन करवाने के लिए उम्मीदवारों के साथ जगह-जगह बैठक कर रही है। मतदान और मतगणना शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए पुलिस उम्मीदवारों को दिशा निर्देश दे रही है
विज्ञापन

सीओ रामआसरे सिंह ने कहा कि चुनाव  के दौरान किसी भी तरह के विवाद को अंजाम न दिया जाए और कोई भी मामूली बात को विवाद न बनाएं। कहा कि पुलिस पूरी तरह से सतर्क है और अगर कोई आचार संहिता का उल्लंघन करेगा तो उससे कड़ाई से निपटा जाएगा। कहा कि अब तक जिन्होंने आचार संहिता का उल्लंघन किया है उन पर कानूनी कार्रवाई की गई है। कोतवाल केपी सिंह ने कहा कि 10 दिसंबर को मतदान है, ऐसे में चुनाव प्रचार बंद हो चुका है। कोई भी उम्मीदवार प्रचार न करे। कहा कि कुछ उम्मीदवारों की शिकायत मिल रही है कहा कि अगर आगे कोई शिकायत आती है तो कार्रवाई की जाएगी और इसमें कोई भी रियायत नहीं दी जाएगी। बैठक में एसएसआई के एन सिंह, एसआई अशोक कुमार, नितिश भारद्वाज, समेत प्रधान पद के कई उम्मीदवार मौजूद रहे।
विज्ञापन

चंदनचौकी। कोतवाली में आचार संहिता पालन को एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें कोतवाली प्रभारी फूलचंद ने शांतिपूर्ण ढंग से मतदान के लिए लोगों से अपील करते हुए चुनाव में गड़बड़ी फैलाने वाले पर कठोर कार्रवाई करने की बात कही । इस अवसर पर आशाराम, रामाधार राना, रामचंदर राना, करम सिंह राना, रामगोपाल राना, लीला देवी, लक्ष्मी देवी, बब्बू भाई सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरीफंटा। कोतवाली प्रभारी कृष्णमुुरारी शर्मा ने इलाके के प्रधान पद और सदस्य पद उम्मीदवारों के साथ कोतवाली में एक बैठक कर आचार संहिता पालन का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा कि आचार संहिता का उल्लंघन किया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में तमाम उम्मीदवार मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed