{"_id":"6001ddd68ebc3e32a623e4a1","slug":"police-checking-lakhimpur-news-bly4338998174","type":"story","status":"publish","title_hn":"हूटर बजाती दौड़ीं गाड़ियां तो सकते में आए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हूटर बजाती दौड़ीं गाड़ियां तो सकते में आए लोग
विज्ञापन
लखीमपुर में गश्त के दौरान रोड पर युवक की तलाशी लेती पुलिस
- फोटो : LAKHIMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। नौरंगाबाद चौराहे पर गुरुवार की शाम हुए बवाल के बाद पुलिस सतर्क हो गई है। शुक्रवार को सीओ सिटी अरविंद वर्मा ने पुलिस बल के साथ रूट मार्च किया। हूटर बजाती गाड़ियां जब सड़कों पर दौड़ीं तो लोग सकते में आ गए। काफी देर तक पुलिस ने नौरंगाबाद चौराहा पर रुककर वाहनों, शराब की दुकानों और खोखे, खोमचों की जांच की। वहां बैठे लोगों से भी पूछताछ की गई, जिससे लोगों में हड़कंप मचा रहा।
गुरुवार की रात नौरंगाबाद चौराहों पर दो पक्षों में जमकर बवाल हुआ था। इस दौरान पुलिस पर भी कुछ लोग हमलावर हो गए थे। शहर में बढ़ रहीं इस तरह की घटनाओं को एसपी विजय ढुल ने गंभीरता से लिया है। शुक्रवार को सीओ सिटी अरविंद वर्मा ने प्रभारी निरीक्षक सदर सुनील कुमार सिंह के साथ चौपहिया और दो पहिया वाहनों से रूट मार्च किया। हूटर बजाती गाड़ियां जब शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरीं तो लोग किसी बड़ी घटना को लेकर आशंकित हो उठे।
सीओ ने नौरंगाबाद चौराहे पर करीब पौन घंटे रुककर चेकिंग अभियान चलाया। वहां लगे ठेले, खोमचे और शराब की दुकानों को चेक किया। वहां खड़े संदिग्धों से पूछताछ की। लोगों को बेवजह खड़े होने और दुकानदारों को अनावश्यक भीड़ लगाने पर कड़ी फटकार लगाई, जिससे लोगों में हड़कंप मचा रहा।