{"_id":"61bce0670734f4426c633ef4","slug":"pm-modi-s-rally-in-shahjahanpur-today-lakhimpur-news-bly469523473","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी की शाहजहांपुर में रैली आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी की शाहजहांपुर में रैली आज
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : सोशल मीडिया
गोला, कस्ता और मोहम्मदी विधानसभा से जाएंगी बसें और चौपहिया वाहन
लखीमपुर खीरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पड़ोसी जिले शाहजहांपुर में गंगा एक्सप्रेस वे का शिलान्यास करेंगे, जिसके जिसको लेकर शाहजहांपुर में पीएम मोदी की रैली भी करेंगे। पीएम की रैली का पड़ोसी जनपद खीरी में भी उत्साह देखा गया है। यहां से हजारों कार्यकर्ता शनिवार सुबह छह बजे से शाहजहांपुर के लिए कूच करेंगे। पांच हजार से अधिक कार्यकर्ता शाहजहांपुर जाएंगे। इसके लिए पार्टी की ओर से गोला, कस्ता और मोहम्मदी विधानसभा में बसें उपलब्ध कराई गई हैं।
2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर शाहजहांपुर में प्रधानमंत्री मोदी की रैली बेहद अहम हैं। शाहजहांपुर जिले से जनपद की तीन विधानसभा गोला, कस्ता और मोहम्मदी जुड़ी हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री की रैली से जिले की तीन विधानसभाएं खासा प्रभावित होंगी। इसलिए इस रैली में इन तीनों विधानसभाओं से पांच हजार से अधिक कार्यकर्ता शामिल होने के लिए सुबह छह से रवाना शुरु होंगे। रैली को सफल बनाने के लिए विधानसभावार प्रभारी बनाए गए हैं।
गोला की जिम्मेदारी ज्योर्तिमय बरतरिया, मोहम्मदी की अखिलेश त्रिवेदी और कस्ता विजय शुक्ला रिंकू को सौंपी गई है। कार्यकर्ताओं को शाहजहांपुर ले जाने के लिए प्रत्येेक विधानसभा को दस-दस बसें और करीब 80-80 चौपहिया वाहन मुहैया कराए गए हैं। कार्यकर्ताओं को ले जाने के लिए मंडलवार बस व चौपहिया वाहन मौजूद रहेंगे। इसके लिए पार्टी की ओर से बस प्रमुख बनाए गए हैं।
विज्ञापन
भाजपा जिला प्रवक्ता ने रमेश चंद्र मिश्र ने बताया कि लखीमपुर से सुबह छह बजे से ही छोटी गाड़ियों से रवाना हो जाएंगे, जबकि कस्ता और मोहम्मदी से बसों की व्यवस्था की गई है। मोहम्मदी निवासी और भाजपा में जिला महामंत्री ज्योतिर्मय बरतरिया ने बताया कि 18 दिसंबर को होने वाले पीएम मोदी की रैली में सुबह दस बजे से 50 छोटी गाड़ियां जाएंगी, जबकि इतने ही वाहन गोला और कस्ता विधानसभा से जाएंगे। इसके अलावा मोहम्मदी से शाहजहांपुर की दूरी कम होने के कारण बाइकों से भी कार्यकर्ता पीएम मोदी का भाषण सुनने के लिये पहुंचने की उम्मीद है।
उधर, विधानसभा सत्र चलने की वजह से कस्ता, गोला और मोहम्मदी के विधायक लखनऊ में डटे हुए हैं। कार्यकर्ताओं को शाहजहांपुर ले जाने की जिम्मेदारी विधान सभा प्रभारियों पर है। भाजपा नेताओं का कहना है कि कस्ता, गोला और मोहम्मदी विधायक लखनऊ से सीधे शाहजहांपुर पहुंचेंगे।
जिले के आठों विधायक पीएम मोदी की रैली में पहुंच रहे हैं। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा भी जिले में थीं, पर कार्यक्रम लगा होने के कारण उत्तराखंड गई हैं। वहीं केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी अभी दिल्ली में हैं।
- सुनील सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा