{"_id":"612bc9548ebc3eca726e1c4a","slug":"players-showed-passion-in-hockey-match-lakhimpur-news-bly457849414","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉकी मैच में खिलाड़ियों ने दिखाया जुनून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉकी मैच में खिलाड़ियों ने दिखाया जुनून
विज्ञापन
डीएम ने विजेता स्टेडियम-ए और उपविजेता टीमों को बांटे पुरस्कार
मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन पर हुईं खेल प्रतियोगिताएं
लखीमपुर खीरी। रविवार को मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन पर लालपुर स्थित जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में हॉकी मैच हुआ। डीएम ने मेजर ध्यानचंद के कृतित्व व व्यक्तित्व पर विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि सभी खिलाड़ी पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन करे।
जिला क्रीड़ा अधिकारी सुनील कुमार भारती के निर्देशन में हॉकी का फाइनल मैच स्टेडियम-ए व स्टेडियम-बी के मध्य खेला गया, जिसमें युुवा खिलाड़ियों ने अपने जुनून के साथ प्रतिभा का प्रदर्शन किया। स्टेडियम-ए टीम 2-0 से विजयी हुई। विजेता टीम में खिलाड़ी सागर कुमार, अंशु सिंह, सचिन सिंह, सुधांशु प्रजापति, देवांश भार्गव, बेचन सिंह, सरोज, अनुभव पांडेय, आकाश वर्मा, विशाल राज, अनुज कुमार, अभिषेक सिंह, मयंक, ऋतुराज चौधरी, अनुज व टीम मैनेजर ओम प्रकाश पासवान शामिल रहे, जबकि उपविजेता टीम में रजत कश्यप, आकाश सिंह, मोहित, प्रिंस शुक्ला, त्रिदेव कुमार, राजबीर सिंह, चित्रांशु शुक्ला, विजय शर्मा, हिमांशु, गौरव वर्मा, जफर बिलाल, धार्या दीक्षित, कार्तिकेय, दीपक, आनंद शंकर तिवारी, विशाल व टीम मैनेजर अभिषेक शामिल रहे। हॉकी मैच के समापन पर डीएम डॉ अरविंद कुमार चौरसिया ने मेजर ध्यानचंद्र के चित्र पर माल्यार्पण किया। डीएम ने मौजूद टीमों (अंडर-14) के खिलाड़ियों से एक-एक कर परिचय प्राप्त किया। इसके बाद हॉकी मैच के विजेता व उपविजेता टीमों को स्पोर्ट्स किट देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक लखीमपुर डिपो जोगिंदर सिंह, निर्णायक राजेंद्र कुमार, छोटेलाल भारती, ओम प्रकाश पासवान, आलोक तिवारी, झारखंडे यादव व लवकुश मौजूद रहे।
उधर, नगर क्षेत्र में खंड शिक्षा अधिकारी दिनेश कुमार वर्मा ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण किया। परिषदीय विद्यालय के खिलाड़ियों ने रस्साकसी प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया, जिसमें बालक वर्ग एवं बालिका वर्ग के बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान जिला व्यायाम शिक्षक विवेक कुमार, शिक्षिका उमा सिंह, राममूर्ति, शारिफ तारा, हितेंद्र कुमार, रमेश वर्मा मौजूद रहे।