{"_id":"6a762b1f3baa02d1cd0783d4","slug":"pillars-are-being-erected-for-the-construction-of-the-flyover-in-gola-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-181896-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: गोला में फ्लाईओवर के निर्माण के लिए खड़े होने लगे पिलर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: गोला में फ्लाईओवर के निर्माण के लिए खड़े होने लगे पिलर
Sat, 08 Aug 2026 12:29 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 08 Aug 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
गोला में मोहम्मदी मार्ग बाईपास चौराहे पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर ।संवाद
गोला गोकर्णनाथ। शहर के सबसे व्यस्त मोहम्मदी बाइपास चौराहे पर बनने वाले फ्लाईओवर का निर्माण अब जमीन से ऊपर नजर आने लगा है। पिलरों का निर्माण तेजी से चल रहा है।
प्रोजेक्ट मैनेजर पंकज पाल ने बताया कि 85 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली इस परियोजना के मई 2027 तक पूरा होने का लक्ष्य रखा गया है। इसके पूरा होने पर शहर को जाम और दुर्घटनाओं की समस्या से बड़ी राहत मिलेगी।
मोहम्मदी मार्ग स्थित लखीमपुर-खुटार बाइपास चौराहे पर दो किलोमीटर लंबे फोरलेन फ्लाईओवर का निर्माण कराया जा रहा है। चौराहे से लखीमपुर और खुटार की ओर फ्लाईओवर की लंबाई एक-एक किलोमीटर होगी। निर्माण की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था एनएचएआई के पास है, जबकि परियोजना लोक निर्माण विभाग के माध्यम से कराई जा रही है।
विज्ञापन
फ्लाईओवर के दोनों ओर साढ़े नौ मीटर चौड़े सर्विस रोड और डेढ़ मीटर चौड़े नालों का निर्माण भी साथ-साथ चल रहा है। यह चौराहा लंबे समय से जाम और सड़क दुर्घटनाओं के लिए संवेदनशील माना जाता है। निर्माण कार्य के चलते सावन में बैरिकेडिंग कर यातायात को वैकल्पिक मार्ग से निकाला जा रहा है। इससे कई बार जाम की स्थिति भी बन रही है।
85 करोड़ रुपये की इस परियोजना का निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा के अनुसार चल रहा है। मई 2027 तक फ्लाईओवर पूरा करने का लक्ष्य है और फिलहाल पिलरों के निर्माण पर तेजी से काम किया जा रहा है।