{"_id":"5f1ee08f5aa699c7e45ace7cbc02b85e","slug":"picnic-spot-will-grow-as-setgat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकनिक स्पाट के रूप में विकसित होगा सेठघाट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिकनिक स्पाट के रूप में विकसित होगा सेठघाट
लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 01 Jan 2015 05:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर विधायक उत्कर्ष वर्मा ने बताया कि वर्ष 2015 में शहर के मुक्तिधाम के जीर्णोद्धार का काम पूरा कर लिया जाएगा। इसके साथ ही शहर से सटे सेठघाट को उच्चकोटि के पिकनिक स्पाट का रूप दिया जाएगा। यहीं नहीं ओयल में ट्रॉमा सेंटर और जिला अस्पताल में 10 बेड का आईसीयू भी इस साल बनकर तैयार हो जाएगा। ड्रग वेयर हाउस का निर्माण और सीएमओ कांपलेक्स का निर्माण पूरा होने की भी उम्मीद है।
विधायक ने यह जानकारी अपने कैंप कार्यालय पर आयोजित एक प्रेस वार्ता मे दी। उन्होंने बताया लखीमपुर फीडर मार्ग से दीन दयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज के पास नहर पुलिया से नहर की दोनों पटरियों पर बेहजम रोड क्रास कर गुरुनानक इंटर कॉलेज के पास डॉन बास्को स्कूल के पास देउवापुर होते हुए रामापुर के पास पीबी रोड तक सीसी रोड का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। अगले चरण में नहर को पक्का करने का काम जल्दी ही शुरू किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल में नई इमरजेंसी, पैथालॉजी और वीआईपी वार्ड का निर्माण और ग्राम मोतीपुर का पुरवा में 200 बेड का मदर चाइल्ड केयर अस्पताल का निर्माण कराया जा रहा है। इसके अलावा बीते एक साल में विधायक निधि से 57 सड़कों का निर्माण कराया गया है। 27 सड़कों के निर्माण के लिए धन शासन से स्वीकृत कराया गया है। इनके निर्माण का काम इसी साल पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विघायक उत्कर्ष वर्मा ने बताया कि लखीमपुर विधानसभा क्षेत्र में समग्र लोहिया गांव के रूप में 14 गांवों सकेथू, बंजरिया, कटिया, कारीपोखर, मथना, कैमाखादर, महमदपुर कैमहरा, रुखिया, कोरैया संजर, कटकुसुमा, गौरिया भीलम, बसैगापुर, डिम्हौरा और लखीमपुर देहात का चयन किया गया है। इसके अलावा पं. जनेश्वर मिश्र योजना के तहत 12 गांवों त्रिकोलिया, महमदपुर महेवा, इकबालपुरी, बिश्नू पुरी, पकरिया, सोनहा, मिरवापुर, कालाआम, भंसरिया, ढखवा, नकहा, चहमलपुर का चयन किया गया है।