{"_id":"616f1cce15389c07e159d916","slug":"photos-of-six-suspects-involved-in-tikunia-violence-released-lakhimpur-news-bly463364635","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिकुनिया हिंसा में शामिल छह संदिग्ध लोगों के फोटो जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिकुनिया हिंसा में शामिल छह संदिग्ध लोगों के फोटो जारी
विज्ञापन
पुलिस की ओर से जारी किए गए फोटो।
लखीमपुर खीरी। तिकुनिया कांड मामले की जांच कर रही टीम ने हिंसा करने वाले संदिग्ध लोगों की तलाश तेज कर दी है। जांच टीम ने घटनास्थल पर मौजूद संदिग्धों की पहचान के लिए छह फोटो जारी किए हैं, जिनकी पहचान कर उनके बारे में सूचना लोगों से मांगी गई है। सूचना देने वालों की पहचान गुप्त रहेगी और उन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया जाएगा।
तीन अक्तूबर 2021 को हुई हिंसा के मामले में दर्ज दूसरी एफआईआर की जांच शुरू होने पर करीब 22 किसानों को नोटिस जारी किए गए हैं। इसके बाद सोमवार को सात किसानों ने जांच टीम के समक्ष उपस्थित होकर बयान दर्ज कराए थे। वीडियो क्लिप में ऐसे संदिग्धों, जो लाठी-डंडों से हमला कर रहे हैं, की तलाश तेज हो गई है। विशेष जांच दल ने इन्हीं संदिग्धों की पहचान कराने के लिए छह फोटो सार्वजनिक किए हैं। जनता से अपेक्षा की गई है कि इनमें संदिग्धों की पहचान करें। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रहेगा। पुरस्कार भी दिया जाएगा। संदिग्धों की सूचना एसआईटी के अध्यक्ष डीआईजी 9454400454, सेनानायक 9454400394, अपर पुलिस अधीक्षक 945441072 पुलिस उपाधीक्षक 9454401486 अथवा विवेचना अधिकारी को 9450782977 पर दे सकते है।
तिकुनिया कांड- घटना में इस्तेमाल स्कॉर्पियो बरामद
लखीमपुर खीरी। तिकुनिया कांड में इस्तेमाल तीसरी गाड़ी स्कॉर्पियो भी बरामद कर ली गई है। सूत्रों के मुताबिक, पर्यवेक्षण टीम ने संपूर्णानगर थाना इलाके के परसपुर गांव से बरामद की है। बताया जाता है कि यह स्कॉर्पियो एक भाजपा नेता की है।
विज्ञापन
तिकुनिया कांड वाले दिन तीन अक्तूबर की रात दर्ज कराई गई रिपोर्ट में थार और फॉर्च्यूनर का नंबर दिया गया था, जबकि तीसरे वाहन को एफआईआर में अज्ञात वाहन स्कॉर्पियो को बताया गया था। जांच टीम विवेचना के आधार पर लगातार कार्यवाही कर रही है। सोमवार को जांच टीम ने सुमित जायसवाल, सत्यम, नंदन और शिशुपाल को गिरफ्तार किया था। बताया जाता है कि, शिशुपाल स्कार्पियो का ड्राइवर था। जिससे पूचताच के बाद उसकी निशानदेही पर ही जांच टीम ने एक स्कॉर्पियो को बरामद करवाया है। संवाद