फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Petrol Stoica Scientist Fire in No Credit Delivery Shop... Leading Burnt, Serious

Lakhimpur Kheri News: उधार न देने पर दुकान में पेट्रोल डालकर लगाई आग... दुकानदार झुलसा, गंभीर

Thu, 22 Jan 2026 11:48 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 22 Jan 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Petrol Stoica Scientist Fire in No Credit Delivery Shop... Leading Burnt, Serious
घायल राजीव गुप्ता - फोटो : 1
भीरा (लखीमपुर खीरी)। बिजुआ चौकी क्षेत्र के ग्राम इटकुटी में बृहस्पतिवार रात एक परचून की दुकान में उधार सामान न देने पर दुकान में पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इससे दुकान मालिक का बेटा गंभीर रूप से झुलस गया।
विज्ञापन


इटकुटी चौराहे पर राजेश्वरी पत्नी राकेश गुप्ता की परचून की दुकान है। उनका बेटा रवि गुप्ता दुकान पर बैठा था। इसी दौरान गांव के कुछ लोग दुकान पर पहुंचे और उधार सामान मांगने लगे। इनकार करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और देखते ही देखते पेट्रोल डालकर दुकान में आग लगा दी। आग लगने से रवि गुप्ता गंभीर रूप से झुलस गए। ग्रामीण उसे बिजुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वह 70 फीसदी झुलस गए हैं।
विज्ञापन


राजेश्वरी ने कहा कि आरोपी दुकान में रखे गन्ना भुगतान के 2.30 लाख रुपये भी अपने साथ ले गए। 112 डायल पुलिस और बिजुआ चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed