फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Petrol and diesel prices increased in Nepal

Lakhimpur Kheri News: नेपाल में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े

Tue, 17 Mar 2026 12:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 17 Mar 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Petrol and diesel prices increased in Nepal
धनगढ़ी। ईरान और इस्राइल के बीच बढ़ते तनाव का असर अब नेपाल में ईंधन की कीमतों पर दिखाई देने लगा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव को देखते हुए नेपाल ऑयल निगम ने रविवार रात से पेट्रोलियम पदार्थों के दाम बढ़ा दिए।
विज्ञापन

निगम के निर्णय के बाद धनगढ़ी में पेट्रोल 15 रुपये बढ़कर 172 नेपाली रुपये (भारतीय करीब 107.50 रुपये) प्रति लीटर हो गया है। डीजल और मिट्टी के तेल के दाम 10-10 रुपये बढ़ाकर 152 नेपाली रुपये (भारतीय करीब 95 रुपये) प्रति लीटर कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

धनगढ़ी और आसपास के क्षेत्रों में ईंधन के दाम बढ़ने से परिवहन महंगा होने की आशंका जताई जा रही है। इसके साथ ही खाद्य सामग्री और अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर भी असर पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेपाल ऑयल निगम के प्रवक्ता मनोज ठाकुर ने बताया कि ईरान, इस्राइल और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के कारण पेट्रोलियम पदार्थों की वैश्विक आपूर्ति प्रभावित हुई है। इसका असर भारतीय तेल निगम से मिलने वाली नई मूल्य सूची पर भी पड़ा है। उन्होंने बताया कि भारत से नेपाल को आपूर्ति होने वाले डीजल के दाम में 54 रुपये और पेट्रोल में 31 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि दर्ज की गई है, जिसके चलते स्थानीय स्तर पर कीमतें बढ़ानी पड़ीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed