फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   perform

पलिया में व्यापारियों ने प्रदर्शन किया

Wed, 15 Jul 2015 07:04 PM IST
पलियाकलां
पलियाकलां Updated Wed, 15 Jul 2015 07:04 PM IST
विज्ञापन
perform
व्यापार मंडल के नेतृत्व में तमाम व्यापारियों ने तहसील परिसर में प्रदर्शन और नारेबाजी की। व्यापारियों का आरोप है कि प्रदर्शनी अनुमति से अधिक समय तक चल रही है जिससे अन्य दुकानदारों के व्यवसाय पर विपरीत असर पड़ रहा है। उन्होंने एसडीएम से प्रदर्शनी हटवाने की मांग की है।
विज्ञापन

नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष अनूप मिश्रा, कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अमर गुप्ता, तहसील अध्यक्ष जफर अहमद टीटू, अनिल वर्मा, चांद कुमार जैन, आरडी राय, गौरव बंसल, अखिलेश जायसवाल, वीरेंद कुमार बब्बू आदि पदाधिकारियों और सदस्यों के साथ तमाम व्यापारी तहसील पहुंचे। उन्होंने वहां प्रदर्शन और नारेबाजी की। उनका आरोप है कि तय समय से अधिक रामलीला मैदान में प्रदर्शनी चल रही है जिसका आसपास के अन्य दुकानदारों पर विपरीत असर पड़ रहा है और उनकी दुकानदारी नहीं हो पा रही है। इसके बाद व्यापार मंडल पदाधिकारियों और व्यापारियों ने एसडीएम शादाब असलम से मुलाकात की और कहा कि रामलीला मैदान में हर वर्ष की तरह इस बार भी प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। प्रदर्शनी की अनुमति 15 मई से 25 जून 2015 तक है लेकिन इसके बाद भी प्रदर्शनी बदस्तूर चल रही है, जिससे आसपास के अन्य दुकानदारों पर बुरा असर पड़ रहा है और उनकी दुकानदारी नहीं हो पा रही है। उन्होंने एसडीएम से प्रदर्शनी को हटवाने की मांग की है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed