फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   People welcomed the government's decision, said - Decreasing infection

सरकार के फैसले का लोगों ने किया स्वागत, बोले- घट रहा संक्रमण

Sun, 16 May 2021 12:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
People welcomed the government's decision, said - Decreasing infection
corona curfew, curfew - फोटो : अमर उजाला

कोरोना कर्फ्यू सात दिन और बढ़ा, अब 24 तक रहेगा लागू, 17 मई की सुबह सात बजे होना था समाप्त

विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। कोरोना संक्रमण की रफ्तार थामने के लिए एक बार फिर से योगी सरकार ने कर्फ्यू की समय सीमा सात दिन के लिए बढ़ा दी है। सोमवार सुबह यानी 17 मई को समाप्त होने वाला कर्फ्यू अब 24 मई को समाप्त होगा। कर्फ्यू की समयसीमा बढ़ाए जाने का लोगों ने स्वागत किया। इनका कहना है कि कर्फ्यू के कारण ही संक्रमण की रफ्तार कम हुई है। इसलिए इसका बढ़ना जरूरी था।
कोरोना महामारी में संक्रमण रोकने के लिए प्रदेश सरकार ने पहले एक दिन के कर्फ्यू का ऐलान किया। मगर स्थिति को देखते हुए इसकी समय सीमा बढ़ती रही, जो 17 मई को खत्म होना था। प्रदेेश सरकार ने एहतियातन कर्फ्यू की समय सीमा बढ़ाकर 24 मई कर दी है। कर्फ्यू में दिक्कत उठाने के बावजूद लोगों ने सरकार के इस निर्णय का स्वागत किया है। लोगों का कहना है कि संक्रमितों की संख्या कम होने के कारण कर्फ्यू ही है। यदि इस बीच कर्फ्यू हट गया तो लोग फिर नहीं मानेंगे और घर से निकलेंगे, जिससे संक्रमण बढ़ने की आशंका रहेगी।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए कर्फ्यू बढ़ाने का निर्णय स्वागत योग्य है। कर्फ्यू के कारण ही संक्रमितों की संख्या में कमी आई है। हालांकि इसका असर व्यापार पर पड़ेगा। मगर मौजूदा हालात में व्यापार से ज्यादा लोगों की जिंदगी की कीमत है।- अमित गुप्ता, नगर युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष मितौली

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार ने कर्फ्यू बढ़ाकर बहुत सही कदम उठाया है। कर्फ्यू के कारण ही संक्रमितों की संख्या कम होने लगी है। मगर, इसके लिए लोगों को जागरूक रहकर सरकार का साथ देना चाहिए। सभी लोग ईमानदारी से दो गज की दूरी और मास्क है जरूरी नियम का पालन करें।- डॉ. प्रशांत शुक्ला, फिजीशियन

बाजार में सन्नाटा, बैकडोर से हो रही बिक्री

मैलानी। कोरोना कर्फ्यू के दिन शनिवार को बाजार में पूरी तरह सन्नाटा पसरा रहा। फल, सब्जी, दूध और मेडिकल को छोड़कर सभी दुकानें पूरी तरह बंद रहीं। हालांकि कुछ दुकानदार बैकडोर से बिक्री करने में मशगूल रहे। बृहस्पतिवार को ऐसी शिकायत पर पुलिस ने छापा मारकर गैलरी से और आधा शटर खोलकर बिक्री करते दो कपड़ों की दुकानों का चालान किया था। बावजूद इसके अभी भी कई दुकानदार इससे बाज नहीं आ रहे हैं। इससे कोरोना संक्रमण का खतरा बना रहता है। संवाद

शनिवार को सड़कों पर दिखा सन्नाटा

पलियाकलां। शनिवार को पलिया इलाके में सड़कों पर सन्नाटा पसरा दिखाई दिया। साप्ताहिक बाजार में काफी भीड़ दिखाई दी। शनिवार से सोमवार तक केवल फल, दूध, सब्जी व मेडिकल स्टोरों को खोलने के ही निर्देश मिले थे। इसके तहत शनिवार को पलिया में सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। जरूरतमंद लोग ही वाहनों से आवाजाही करते रहे। शनिवार को सप्ताहिक बाजार होने के कारण मेला मैदान में लगी दुकानों पर भीड़ लगी रही। हालांकि पुलिस देर शाम तक बाजार लगने तक बराबर मेला मैदान की ओर गश्त करती रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed