फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   People of two communities clashed in Neemgaon of Lakhimpur Kheri

लखीमपुर खीरी के नीमगांव में बवाल: दो समुदाय के लोग भिड़े, दुकानों में तोड़फोड़... पथराव, कई घायल

Sat, 08 Mar 2025 09:15 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 08 Mar 2025 09:15 PM IST
सार

नीमगांव में थाने से कुछ दूर चौराहे पर एक समुदाय के फल विक्रेता का दूसरे समुदाय के युवक से किसी बात पर विवाद हो गया। विवाद बढ़ा तो दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।

विज्ञापन
People of two communities clashed in Neemgaon of Lakhimpur Kheri
सड़क पर टूटी पड़ीं बोतलें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के कस्बा नीमगांव में शनिवार शाम साढ़े छह बजे एक फल विक्रेता और दूसरे समुदाय के व्यक्ति के बीच किसी बातपर विवाद हो गया। इसके बाद हालात इस कदर बिगड़े कि पुलिस की मौजूदगी में ही लाठी-डंडे और ईंट पत्थर चल गए। इसमें कई लोग घायल हो गए। कुछ दुकानों में भी तोड़फोड़ हुई है। 

विज्ञापन


कस्बा नीमगांव में शनिवार शाम थाने से कुछ दूर चौराहे पर एक समुदाय के फल विक्रेता का दूसरे समुदाय के युवक से किसी बात पर विवाद हो गया। विवाद बढ़ा तो दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे और ईंट पत्थर चले। इसमें दोनों पक्ष के कई लोग घायल हो गए। बवाल के दौरान दुकानों में तोड़फोड़ भी की गई।

विज्ञापन

कस्बे में पुलिस फोर्स तैनात 
इस दौरान चौराहे पर कुछ पुलिस कर्मी मौजूद थे, लेकिन वे मूकदर्शक बने रहे। बवाल बढ़ता देख दोनों समुदायों के लोग एकत्र होने लगे। इसी बीच सूचना पाकर सीओ मितौली शमशेर बहादुर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पुलिस के साथ कस्बे में पैदल गश्त की। इसके बाद फिलहाल मामला शांत हो गया है। हालांकि तनाव को देखते हुए कस्बे में बड़ी संख्या में पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं।

सीओ मितौली शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि एक फल विक्रेता और युवक में किसी बात को लेकर विवाद हुआ है। मारपीट में अभी तक एक युवक के घायल होने की जानकारी मिली है। पुलिस मौजूद थी, इसकी भी जानकारी की जाएगी। लापरवाही हुई है तो कार्रवाई होगी। अभी तक किसी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed