फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   People got stuck in the jam for the whole day without digging the road

बिना प्लानिंग खोद डाली सड़क दिन भर जाम में फंसते रहे लोग

Tue, 14 Sep 2021 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
People got stuck in the jam for the whole day without digging the road
लखीमपुर खीरी। पेयजल की लीक पाइप लाइन ठीक करने के लिए जलनिगम ने बिना प्लानिंग जीआईसी मैदान के पास आधी सड़क खोद डाली, जिससे दिन भर वहां जाम की स्थिति बनी रही। लोगों की आरोप है कि जाम खुलवाने के लिए यातायात पुलिस भी नहीं पहुंची।
विज्ञापन

जलनिगम का काम लोगों के लिए मुसीबत बनता जा रहा है। कुछ दिन पहले भी जल निगम ने पाइप लाइन डालने के लिए सड़कों की खोदाई कर नगरवासियों का निकलना मुश्किल कर दिया था। अब जल निगम कर्मियों ने सोमवार को पाइप लाइन की लीकेज ठीक करने के लिए जीआईसी मैदान के सामने एक तरफ की आधी रोड खोद डाली। सड़क पर गड्ढा और मलबा जमा होने से दिन भर जाम लगा रहा, जिसमें कई बार लोगों के अलावा रोडवेज बसें भी फंसी
विज्ञापन

नई पाइप लाइन के नीचे नगर पालिका की पेयजल पाइप लाइन पड़ी है। लीकेज ज्वाइंट करते समय कहीं दूसरी जगह पर लीकेज हो गया। जिसे ठीक कराने के लिए गड्ढा खोदा गया था। इस कारण शहरवासियों को असुविधा हुई। हालांकि कर्मचारियों को शाम तक इसे दुरुस्त करने के निर्देश दिए, जिससे मंगलवार को लोगों को आने जाने में असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दिनेश गौतम, जेई जलनिगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed