फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   People furious over indecency, demonstrated at the tiraha

अभद्रता पर भड़के लोग, तिराहे पर प्रदर्शन किया

Sun, 14 Nov 2021 12:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
People furious over indecency, demonstrated at the tiraha
दरोगा के खिलाफ तेंदुआ तिराहे पर प्रदर्शन करते ग्रामीण - फोटो : LAKHIMPUR
महेवागंज/सुंदरवल। फूलबेहड़ थाने के एक दरोगा पर अभद्रता और बेवजह मारपीट का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने तेंदुआ तिराहे को जाम कर प्रदर्शन किया। काफी देर तक चले हंगामे के बीच आरोपी दरोगा के माफी मांगने के बाद ही लोगों का गुस्सा शांत हुआ।
विज्ञापन

तेंदुआ गांव निवासी जमाल खां पुत्र उस्मान खां ने बताया कि बृहस्पतिवार को वह गांव के तिराहे पर लखीमपुर जाने के लिए वाहन के इंतजार में खड़े थे। पान की दुकान के पास एक-दो लोग और भी खड़े थे। इतने में फूलबेहड़ थाने में तैनात एक दरोगा दो सिपाहियों के साथ आ धमके। आरोप है पुलिसिया रौब दिखाते हुए दरोगा पूछताछ करने लगे। इस पर जमाल ने बताया कि वह लखीमपुर जाने के लिए टैक्सी के इंतजार में खड़े हैं।
विज्ञापन

आरोप है कि दरोगा ने उनके समेत वहां खड़े अन्य लोगों से अभद्र भाषा में बात कर हाथापाई की। पुलिस का गुस्सा देख युवक वहां से चला गया। अगले दिन उन्होंने घरवालों को वाकया बताया। पुलिस के रवैये से नाराज परिजन ने ग्रामीणों के सहयोग से शनिवार सुबह तेंदुआ तिराहे पर हंगामा करते हुए जाम लगा दिया। प्रभारी निरीक्षक विमल गौतम मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने की कोशिश की। इसके बाद दरोगा के माफी मांगने पर मामला रफा दफा हुआ और प्रदर्शन खत्म हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

फूलबेहड़के प्रभारी निरीक्षक विमल गौतम ने बताया कि तेंदुआ गांव के एक युवक से दरोगा ने अभद्रता की थी। इसको लेकर गांव के लोगों ने विरोध जताया था। दरोगा के माफी मांगने पर मामला शांत हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed