{"_id":"611819c28ebc3ee087114909","slug":"people-caught-running-away-by-snatching-mobile-lakhimpur-news-bly456366268","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल छीनकर भाग रहे उचक्के को लोगों ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल छीनकर भाग रहे उचक्के को लोगों ने दबोचा
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। सरेराह शुक्रवार रात एक युवक का मोबाइल छीनकर भाग रहे बाइक सवार को लोगों ने दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया।
नगर की श्याम कन्हैया कॉलोनी निवासी अभिषेक शाह ने बताया कि वह एक दुकान पर काम करता है। शुक्रवार रात करीब नौ बजे वह पैदल मोबाइल पर बात करते हुए अपने घर जा रहा था। तभी मोहम्मदी रोड पर उसका मोबाइल एक बाइक सवार ने दीन लिया और भागने लगा। श्याम कन्हैया के शोर मचाने पर लोगों ने पीछा करके बाइक सवार को दबोच लिया। इसी बीच उचक्के ने मोबाइल रोड पर फेंक दिया। लोगों ने पीटने के बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम धीरज निवासी बढै़या खेड़ा बताया। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार पांडे ने बताया कि आरोपी हिरासत में है, लेकिन घटना की तहरीर अभी नहीं मिली है। संवाद