फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   People are angry after the death of the priest in lakhimpur kheri

पुजारी की मौत पर उबाल: मंदिर में जुटी लोगों की भीड़, आरोपियों पर कार्रवाई की मांग, कई थानों की फोर्स तैनात

Sun, 14 Jul 2024 04:53 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 14 Jul 2024 04:53 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी के बिजुआ क्षेत्र में बस्तौला स्थित राधाकृष्ण मंदिर के पुजारी महेशदास को गांव के एक युवक ने पीटा था। उन्हें अपमानित भी किया था। इससे आहत पुजारी ने शनिवार को आत्महत्या कर ली। उनकी मौत के बाद ग्रामीणों में उबाल है। 

विज्ञापन
People are angry after the death of the priest in lakhimpur kheri
पुजारी की मौत के बाद लोगों में आक्रोश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के बिजुआ क्षेत्र में बस्तौला स्थित राधाकृष्ण मंदिर के पुजारी महेशदास की मौत पर संत और हिंदू समाज के लोगों में आक्रोश है। पुजारी को छह दिन पहले बस्तौला के ही आरोपी भोला सिंह ने पीटा था। उन्हें धारदार हथियार से हमलाकर घायल कर दिया था। उन्हें अपमानित भी किया था। इससे आहत होकर पुजारी ने शनिवार को जहर खाकर आत्महत्या कर ली। इसकी जानकारी मिलते ही रविवार को कई साधु-संत बस्तौला मंदिर पहुंच गए। उन्होंने इस मामले में पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए। दोपहर तक भीड़ जुट गई। इसको देखते हुए कई थानों की फोर्स को तैनात किया गया। महिलाओं ने हंगामा किया। पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। 

विज्ञापन

 
बताया गया है कि घटना के बाद महेशदास ने पुलिस को तहरीर दी थी। इस पर पुलिस ने आरोपी भोला सिंह के विरुद्ध सिर्फ शांतिभंग में कार्रवाई की। पुलिस ने यहां खेल कर दिया। तहरीर के आधार पर कार्रवाई नहीं की। इसके बाद भी आरोपी भोला सिंह बाबा को अपमानित करता रहा। चर्चा है कि शनिवार को अपमान से आहत होकर बाबा ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। इससे उनकी हालत बिगड़ी और जिला अस्पताल में देर शाम उनकी मौत हो गई लेकिन मौत चोटें लगने या जहर खाने से हुई है, इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी 
पुलिस ने पुजारी के शव को पोस्टमार्टम कराया है, रिपोर्ट आने के बाद मौत होने की स्थिति स्पष्ट होगी। वहीं, पुजारी की मौत के बाद से संत समाज में पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी है। पुजारी की मौत के बाद शनिवार देर रात एएसपी नैपाल सिंह और सीओ ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की जांच की। रविवार सुबह से मंदिर में लोगों का पहुंचना शुरू हो गया। तमाम संत भी पहुंच गए। हिंदू संगठनों ने भी पुजारी की मौत पर कड़ी नाराजगी जताते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। 

रविवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे पोस्टमार्टम के बाद पुजारी महेशदास का शव मंदिर परिसर पहुंच गया। उन्हें संत समाज की परंपरा के अनुसार भू समाधि देने की तैयारी शुरू हुई। प्रशासन ने जेसीबी से गड्ढा खुदवाया। भीरा एसओ इंद्रजीत सिंह ने बताया कि आरोपियों को हिरासत में लेकर फिर पूछताछ की जा रही है। कोई नया मुकदमा नहीं लिखा गया है। पुजारी बाबा के दामाद ने जो तहरीर दी है, उसमें भी किसी पर आरोप नहीं लगाया है, संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु होना लिखा है, भोला सिंह से पूछताछ चल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed