फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Peepal branch broke due to heavy rain, road jammed

Lakhimpur Kheri News: तेज बारिश में टूटी पीपल की डाल, सड़क पर लगा जाम

Thu, 20 Aug 2026 12:41 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 20 Aug 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Peepal branch broke due to heavy rain, road jammed
बांकेगंज-गोला मार्ग पर टूटकर गिरी पेड़ की डाल। संवाद।
बांकेगंज। तेज हवा के साथ हुई बारिश में बांकेगंज-गोला मार्ग पर निपनियां गांव के पास बुधवार रात विशालकाय पीपल के पेड़ की मोटी डाल टूटकर सड़क पर गिर गई। इससे दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई और करीब एक घंटे तक आवागमन बाधित रहा। गनीमत रही कि डाल गिरने के समय कोई वाहन वहां से नहीं गुजर रहा था।
विज्ञापन

ग्रंट नंबर 11 पंचायत के निपनियां गांव के पास डाल गिरने की तेज आवाज सुनकर सो रहे ग्रामीणों की नींद खुल गई। सूचना पर प्रधान प्रतिनिधि शेर सिंह ने सड़क के बीच पड़ी डाल हटवाई, जिसके करीब एक घंटे बाद आवागमन शुरू हो सका। ग्रामीणों के मुताबिक वन एवं वन्यजीवों की निगरानी का दावा करने वाले वन विभाग को घटना की भनक तक नहीं लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed