फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Patients decreased in OPD, but the outbreak of fever did not stop

Lakhimpur Kheri News: ओपीडी में घटे मरीज, मगर थमा नहीं बुखार का प्रकोप

Sat, 05 Oct 2024 01:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
Patients decreased in OPD, but the outbreak of fever did not stop
जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती मरीज    संवाद
ओयल। जिला अस्पताल की ओपीडी में भले ही मरीजों की संख्या घटने लगी हो, मगर जिले मेंं बुखार का प्रकोप कम नहीं हुआ है। अब भी अस्पताल दिखाने आने वालों में 40 फीसदी मरीज बुखार से पीड़ित मिल रहे हैं। वहीं, पैथाेलॉजी में खराब पड़ी जांच मशीन ने मरीजों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह में जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में 32 मरीज भर्ती हुए। हालांकि शुक्रवार को वार्ड खाली था। बच्चा वार्ड में 25 बच्चे भर्ती हैं। इनमें 18 बुखार की चपेट में हैं, जिनका इलाज चल रहा है। पीकू वार्ड में भर्ती डिप्थीरिया पीड़ित अल्तमस और फलक का इलाज चल रहा है। पुरुष वार्ड में भर्ती 14 में से सात मरीज बुखार से पीड़ित हैं। वहीं महिला वार्ड में 25 मरीजों का इलाज किया जा रहा है। इनमें 13 बुखार से तप रहे हैं। वृद्धजन वार्ड में 10 मरीज भर्ती हैं, जिनमें से चार बुखार की चपेट में हैैं।
विज्ञापन

इमरजेंसी ओपीडी में रात 12 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक 98 मरीज भर्ती हुए। शुक्रवार को 1287 मरीजों की ओपीडी हुई। दूसरी ओर अस्पताल की पैथोलॉजी में करीब एक माह पहले आई सिलेक्ट्रा मशीन चार दिन से खराब पड़ी है। इस वजह से मरीजों की शुगर एसटीपीजी, ओटी, यूरिया क्रेटनिम, एल्कलाइन फास्फेट सहित करीब एक दर्जन जांचें प्रभावित हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती मरीज    संवाद

जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती मरीज    संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed