{"_id":"6751e7353e4b45282f036ecb","slug":"passengers-will-know-when-the-bus-will-arrive-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-134537-2024-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: यात्रियों को पता रहेगा... कब आएगी बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: यात्रियों को पता रहेगा... कब आएगी बस
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी/गोला गोकर्णनाथ।
जिले की 226 रोडवेज बसों में वीएलटीडी (व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस) 15 दिसंबर तक लगाई जानी है। नामित कंपनी ने डिवाइस लगाने का काम भी शुरू कर दिया है। इसकी मदद से यात्रियों को रोडवेज बसों की लाइव लोकेशन मिलती रहेगी।
लखीमपुर डिपो के पास 83 अनुबंधित बसें हैं। जो लखनऊ, सीतापुर, गोला, धौरहरा, शाहजहांपुर आदि मार्ग पर चलती हैं। गोला डिपो के पास 128 सरकारी और अनुबंधित बसें हैं। गोला डिपो की बसें दिल्ली, आयोध्या, उत्तराखंड, मेरठ, अलीगढ़ आदि जगह जाती हैं। अभी तक यात्रियों को यह पता नहीं चलता था कि कौन सी बस कब आएगी। इस वक्त कहां है। अब ये सभी जानकारियां एप के जरिये मिलेंगी।
लखीमपुर डिपो के केंद्र प्रभारी नफासत अली ने कहा कि डिवाइस लगाए जाने का काम शुरू हो गया। शासन से नामित कार्यदायी संस्था यह काम कर रही है। 15 तारीख तक सभी बसों में डिवाइस लगाई जानी हैं। गोला डिपो के एआरएम महेश चंद्र कमल ने बताया कि शासन का पत्र आया है। जल्द ही डिवाइस लगा दी जाएंगी।