फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Gorakhpur Express will run between Pilibhit and Gomtinagar there will be trouble for 19 days

Lakhimpur Kheri: पीलीभीत से गोमतीनगर के बीच चलेगी गोरखपुर एक्सप्रेस, 19 दिनों तक होगी परेशानी

Tue, 15 Apr 2025 12:32 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: बरेली ब्यूरो Updated Tue, 15 Apr 2025 12:32 PM IST
सार

पीलीभीत और लखीमपुर खीरी से गोरखपुर जाने आने वाले यात्रियों को 19 दिन तक परेशानी हो सकती है। दो मई तक गोरखपुर एक्सप्रेस का संचालन गोरखपुर के बजाय गोमतीनगर तक ही किया जाएगा। 

विज्ञापन
Gorakhpur Express will run between Pilibhit and Gomtinagar there will be trouble for 19 days
मैलानी जंक्शन पर खड़ी गोरखपुर एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत-गोरखपुर एक्सप्रेस दो मई तक गोरखपुर के बजाय गोमतीनगर तक ही जाएगी। इसी प्रकार गोरखपुर-पीलीभीत एक्सप्रेस 16 अप्रैल से तीन मई तक गोरखपुर के बजाय गोमतीनगर से चलकर पीलीभीत आएगी। लिहाजा इस अवधि में लखीमपुर खीरी से गोरखपुर जाने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह की ओर से 28 फरवरी को जारी विज्ञप्ति के मुताबिक डोमिनगढ़-गोरखपुर-गोरखपुर कैंट के बीच तीसरी लाइन निर्माण परियोजना के अंतर्गत 12 से 26 अप्रैल तक प्री नॉन इंटरलॉकिंग कार्य, 27 से अप्रैल से तीन मई तक नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किए जाने और 30 मई को रेल संरक्षा आयुक्त के निरीक्षण के चलते ट्रेन नंबर 15009 गोरखपुर-पीलीभीत एक्सप्रेस 16 अप्रैल से तीन मई तक गोरखपुर के बजाय गोमतीनगर से पीलीभीत के बीच चलेगी। इस अवधि में यह ट्रेन गोरखपुर से गोमतीनगर के बीच निरस्त रहेगी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Railway News: निरस्त 28 में से आठ ट्रेनों को रेलवे ने किया बहाल, मार्ग बदलकर होगा संचालन
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह ट्रेन नंबर 15010 पीलीभीत-गोरखपुर एक्सप्रेस 15 अप्रैल से दो मई तक गोरखपुर के बजाय पीलीभीत से गोमतीनगर के बीच चलेगी। इस अवधि में यह ट्रेन गोमतीनगर से गोरखपुर के बीच निरस्त रहेगी। गोरखपुर तक संचालन निरस्त हो जाने की वजह से इस ट्रेन से गोरखपुर की ओर जाने वाले यात्रियों को 19 दिनों तक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

जाम से जूझ रहा खीरी कस्बा चार दिन झेलनी होगी परेशानी
खीरी टाउन इन दिनों जाम की गिरफ्त में है। राहगीरों के साथ ही कस्बा वासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सबसे ज्यादा जाम सुबह 10 से शाम छह बजे तक लगता है। सुबह 10 बजे बाजार खुलने और भारी वाहन निकलने की वजह से जाम लगता है। 

खीरी टाउन में यह समस्या अभी चार दिनों तक और झेलनी पड़ेगी। सीतापुर के हरगांव में ओवरब्रिज निर्माण के चलते हाईवे 13 से 18 अप्रैल तक बंद है। हाईवे बंद होने से अधिकांश वाहन खीरी कस्बा होकर निकल रहे हैं। छोटा सा कस्बा होेने से खीरी टाउन में जाम की समस्या बन रही है। सोमवार को पूरे दिन जाम की समस्या रही। रविवार की रात भी कस्बे में भीषण जाम लगा, जिससे लोग घंटों फंसे रहे।

केसरीगंज में बुरे फंसे वाहन 
खीरी टाउन जाम की गिरफ्त में है। लहरपुर के आगे केसरगंज भी जाम से जूझ रहा है। लहरपुर से हरगांव की ओर जाने के लिए केसरीगंज पड़ता है। रविवार और सोमवार को वहां भीषण जाम रहा। लोग कई घंटों तक परेशान रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed