Railway News: निरस्त 28 में से आठ ट्रेनों को रेलवे ने किया बहाल, मार्ग बदलकर होगा संचालन
बरेली से गुजरने वाली 28 ट्रेनों को अलग-अलग तारीखों में निरस्त किया गया था। इनमें से आठ ट्रेनों को बहाल कर दिया गया है। हालांकि इनका संचालन मार्ग बदलकर किया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर कैंट और गोरखपुर रेलवे स्टेशनों के बीच तीसरी रेल लाइन के लिए मेगा ब्लॉक के कारण निरस्त की गईं 28 में से आठ ट्रेनों को रेलवे ने बहाल कर दिया है। हालांकि, इन ट्रेनों का संचालन मार्ग बदलकर किया जाएगा। इससे यात्रियों की दिक्कतें कुछ कम होंगी। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज सिंह ने बताया कि यात्री सुविधाओं के मद्देनजर आठ ट्रेनों के निरस्तीकरण संबंधी आदेश को वापस ले लिया गया है।
ये ट्रेनें हुईं बहाल
15211/12 दरभंगा-अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस 16 अप्रैल से चार मई तक, 15273 रक्सौल-आनंद विहार एक्सप्रेस 14 अप्रैल से तीन मई तक, 15274 आनंद विहार-रक्सौल एक्सप्रेस 14 अप्रैल से चार मई तक परिवर्तित मार्ग मुजफ्फरपुर-छपरा ग्रामीण-वाराणसी-लखनऊ-रोजा के रास्ते चलाई जाएंगी। 15531 सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस 27 अप्रैल को, 15532 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस 28 अप्रैल को रोजा-लखनऊ-वाराणसी-छपरा ग्रामीण-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलाई जाएंगी। 22551 दरभंगा-जालंधर सिटी एक्सप्रेस तीन मई को सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर-छपरा ग्रामीण-वाराणसी-लखनऊ-रोजा के रास्ते चलाई जाएगी। 22552 जालंधर सिटी-दरभंगा एक्सप्रेस चार मई को को रोजा-लखनऊ-वाराणसी-छपरा ग्रामीण-मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी के रास्ते चलाई जाएगी।
कटिहार-अमृतसर के बीच विशेष ट्रेन 21 से
रेलवे कटिहार-अमृतसर-कटिहार के बीच छह-छह फेरों के लिए ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन चलाएगा। इससे पहले बरेली होते हुए अप-डाउन 26 ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनों की घोषणा की जा चुकी है।
05736 कटिहार-अमृतसर साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन 21 मई से 25 जून तक प्रत्येक बुधवार को कटिहार सेे रात नौ बजे चलने के बाद पूर्णिया, अररिया कोर्ट, राघोपुर, झंझारपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, रक्सौल, नरकटियागंज, कप्तानगंज, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, सीतापुर होते हुए रात 11:06 बजे बरेली आएगी। यहां से मुरादाबाद, लक्सर, रुड़की, सहारनपुर, अंबाला, राजपुरा, जालंधर होते हुए अगले दिन सुबह 9:45 बजे अमृतसर पहुंचेगी।
05735 अमृतसर-कटिहार साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन ट्रेन 23 मई से 27 जून तक प्रत्येक शुक्रवार को अमृतसर से दोपहर 1:25 बजे चलने के बाद रात 11:12 बजे बरेली आएगी और अगले दिन रात 11:45 बजे कटिहार पहुंचेगी।