फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   parashuram jayanti

श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाई भगवान परशुराम जयंती

Sat, 25 Apr 2020 06:04 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2020 06:04 PM IST
विज्ञापन
parashuram jayanti
लखीमपुर खीरी। भगवान परशुराम की जयंती शनिवार को जिले भर में श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाई गई। ब्राह्मण समाज के लोगों ने लॉकडाउन का पालन करते हुए अपने घरों पर विधि-विधान से भगवान विष्णु के छठा अवतार भगवान परशुराम का पूजन कर भोग लगाया।
विज्ञापन

भले ही कोरोना संक्रमण को लेकर लॉकडाउन हो फिर भी ब्राह्मण समाज के लोगों में भगवान परशुराम जयंती मनाने का उत्साह कम नहीं रहा। समाज के लोगों ने घरों पर ही जयंती मनाकर विधि-विधान से श्रद्धा पूर्वक भगवान परशुराम का पूजन किया। प्रगतिशील ब्राह्मण महासभा के लोगों ने घर पर ही भगवान परशुराम के चित्र को माला पहनाकर पूजन किया और भोग लगाकर प्रसाद ग्रहण किया। उधर देवकली तीर्थ परिसर स्थित भगवान परशुराम मंदिर में आचार्य पंडित प्रमोद दीक्षित ने सामाजिक दूरी का पालन करते हुए गुरुकुल के छात्रों के साथ हवन पूजन किया। उन्होंने छात्रों को भगवान परशुराम के बारे में जानकारी देकर उनके बताए रास्तों पर चलने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र में ब्राह्मण समाज के लोगों ने भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम का जन्मोत्सव परंपरागत ढंग से मनाया।
नव ब्राह्मण समाज संस्थाध्यक्ष डॉ. सौरभ दीक्षित, डॉ. आदर्श दीक्षित, विनीत मोहन मिश्रा, सुयश त्रिवेदी, अतुल त्रिवेदी, धीरज बाजपेई, संजय त्रिवेदी ने परशुराम जयंती मनाई। उधर गोशाला में भाजपा जिलाउपाध्यक्ष विजय शुक्ल रिंकू, लक्ष्मीनगर कॉलोनी में आदर्श शिक्षक कल्याण समिति के अध्यक्ष विमलेश मिश्र, रामनरेश मिश्र आदि ने भगवान परशुराम के चित्र के समक्ष दीप जलाकर पूजन किया। फूलमाला चढ़ाकर उनके व्यक्तित्व, कृतित्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed