{"_id":"649dc831cf669f47e0093840","slug":"panic-due-to-tiger-footprints-found-in-the-fields-near-the-population-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1018-91-2023-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: आबादी के पास खेतों में बाघ के पगचिह्न मिलने से दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: आबादी के पास खेतों में बाघ के पगचिह्न मिलने से दहशत
विज्ञापन
मितौली। कस्बे में आबादी के पास खेतों में जंगली जानवर के पगचिह्न मिलने से लोगों में दहशत है। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने टाइगर के पगचिह्न की पुष्टि की है।
मितौली कस्बे से रानीबेहड़ गांव जाने वाले रास्ते के आसपास खेतों में जंगली जानवर के पगचिह्न देखे गए हैं। बताते हैं कि कस्बे निवासी लाखन छोटी नहर के पास खेतों में उड़द की फसल काट रहे थे। पास के गन्ने के खेतों में किसी जंगली जानवर के होने का आभास होने पर वह मौके से भागकर घर आ गए और लोगों को जानकारी दी।
जब आसपास के खेतों के लोग मौके पर पहुंचे तो उन्हें जंगली जानवर के पग चिह्न दिखाई दिए। छोटी नहर से चंद्रकांत राठौर, अटल राठौर, मोगदर शुक्ला आदि के खेतों से होते हुए राजा लोने सिंह इंटर कॉलेज के पीछे तक आबादी से सटे खेतों में जंगली जानवर के पग चिह्न पाए गए हैं। इससे लोगों में दहशत है। वन विभाग की टीम ने बाघ होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
उप वन क्षेत्रीय अधिकारी रवींद्र सचान ने भी मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की है। क्षेत्रीय वन अधिकारी मैगलगंज केके सागर ने बताया कि जो पगचिह्न मिले हैं, वह बाघ के पगचिह्न हैं।
खेतों में शोर मचाते हुए जाएं
वन विभाग ने लोगो से अपील की है कि अकेले खेतों में न जाएं, कोई काम हो तो समूह में जाएं ,मोबाइल तेज आवाज में बजाते हुए निकलें। टाइगर की पुष्टि के बाद लोगों में दहशत का माहौल है।