फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   panchyat chunav

भीखमपुर: मतदान पेटी और कर्मचारियों को छोड़कर चली गई बस

Wed, 21 Apr 2021 01:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
panchyat chunav
भीखमपुर। मुल्तानपुर ग्रंट के डोकरपुर पोलिंग बूथ पर मतदान पेटी और दो कर्मचारियों को छोड़कर बस चली गई।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव ड्यूटी में लगे सोमवार रात नौ बजे दो कर्मचारी और मतपेटी उस समय छूट गए जब जल्दबाजी में सभी मतपेटियों और चुनाव कर्मचारियों को बस में बैठाकर पुलिस ने रवाना करा दिया। पोलिंग पार्टी के रवाना होने के बाद ग्रामीणों ने दो मतपेटी और दो कर्मचारियों को स्कूल के दूसरे कमरे में बैठे देखा। ग्रामीणों और एजेंटों ने स्कूल के मेन गेट पर ताला डाल कर पुलिस को फोन कर सूचना दी। तब तक बस बंबिहा पोलिंग बूथ पर जा चुकी थी। वहां से वापस बस को बुलवाकर दो कर्मचारियों और दो मतपेटियों को रखवाकर रवाना किया गया। संवाद
-
मधुमक्खियों के हमले से बाधित हुआ मतदान
भीखमपुर। मुल्तानपुर ग्रंट के ग्राम हरीशपुर प्राथमिक विद्यालय में मतदान केंद्र पर मतदान हो रहा था। देर शाम विद्यालय परिसर के पास पीपल के पेड़ पर मधुमक्खियां अचानक भड़क गईं, जो परिसर में मंडराने लगी, जिससे आधा घंटा मतदान बाधित रहा। संवाद
विज्ञापन

-
गोला: मंगलवार सुबह चार बजे तक जमा हुईं मतपेटियां
गोला गोकर्णनाथ। सोमवार की देर शाम पंचायत चुनाव कराकर लौटे थके हारे मतदान कर्मियों को मंडी समिति में बने स्ट्रांग रूम पर मतपेटियां और मतदान सामग्री जमा करने के लिए घंटों अव्यवस्थाओं से जूझना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बसों से पहुंचे मतदानकर्मियों को स्ट्रांग रूम के सामने न्याय पंचायत वार बने काउंटरों पर मतपेटियां जमा करने के लिए नियुक्त अधिकारी तक नहीं मिले, जिससे उन्हें एसडीएम अखिलेश यादव से शिकायत करनी पड़ी, तब जाकर करीब 10 बजे काउंटरों पर जिम्मेदार अधिकारी कई बार एनाउंस करने के बाद पहुंचे। मतपेटियां जमा करने के लिए मतदान कर्मियों को पूरी रात मंडी समिति में बितानी पड़ी और मतपेटियां जमा करने का क्रम मंगलवार सुबह चार बजे तक चला। आलम यह था कि रात में खुले में मच्छरों, भीड़ में कोरोना के खौफ को चुनौती देते हुए खाने, पीने की वस्तुओं और शुद्ध पेयजल के लिए भी भटकना पड़ा। मंडी समिति के पास न तो कोई जलपान की दुकान थी और न ही मंडी समिति में कैंटीन। पानी पीने के नाम पर नगर पालिका के वाटर टैंक खड़े कर दिए गए थे। पंचायत चुनाव की सील मतपेटियों को मंडी समिति के स्ट्रांग रूम में रखकर सील कर दिया गया है और सशस्त्र पुलिस जवान सुरक्षा में लगा दिए गए हैं। संवाद
-
ममरी: स्कूल के बाहर खेतों में पड़े मिले मतपत्र
ममरी। हैदराबाद थाना और ब्लॉक बांकेगंज क्षेत्र की ग्राम पंचायत रामपुर ग्रंट नंबर 18 के सरकारगढ़ बूथ पर देर रात तक चले मतदान के दौरान कुछ बैलट पेपर स्कूल की बाउंड्री के बाहर खेत में पड़े मिलने, फर्जीवाड़ा होने का मामला पुलिस और अधिकारियों के पास पहुंचा है।
एसडीएम को भेजे शिकायती पत्र में प्रधान पद के प्रत्याशी नीरज कुमार का आरोप है कि पूर्व प्रधान यूनुस खान ने एक महिला मुन्नी देवी को प्रधान पद का प्रत्याशी बनाया था। देर रात तक मतदान चला। इसी दौरान खाली रखी मतपेटी में कुछ बैलट पेपर भरे मिले और कुछ बैलट पेपर स्कूल की बाउंड्री के बाहर खेत में पड़े थे। नीरज के भाई राममूर्ति ने जब इस फर्जीवाड़ा का विरोध किया तो मुन्नी देवी का एक समर्थक ने बैलट पेपर लेकर भागने की कोशिश की। विफल रहने पर उसने उन्हें आग लगा दी। नीरज ने पीठासीन अधिकारी पर फर्जी वोटिंग का आरोप लगाकर सूचना एसओ हैदराबाद, एसडीएम गोला और आरओ को दी लेकिन कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा और मतपेटियां सील हो कर चली गईं।
एसओ अजय कुमार शर्मा का कहना है कि मतदान केंद्र के अंदर क्या हो रहा है इससे उन्हें कोई सरोकार नहीं है। इसकी जिम्मेदारी प्रशासनिक अधिकारियों, सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट की है। संवाद
-
मारपीट, तोड़फोड़ के दो मामले दर्ज
ममरी। सोमवार की रात मतदान समाप्त होने पर मारपीट, तोड़फोड़ के दो मामले हैदराबाद थाना में दर्ज हुए हैं।
एसओ को दी गई तहरीर में गांव कोटवारा निवासी लईक अहमद ने कहा है कि सोमवार की रात नौ बजे मतदान समाप्त होने पर पोलिंग पार्टी के चले जाने के बाद प्रधान पद के प्रत्याशी मुन्ना शाह के समर्थक सलीम खान, उस्मान, हिटलर, इरफान, आयरन, लुकमान आदि 10-12 लोग प्रधान पद के प्रत्याशी गजाला के कार्यालय पर लाठी डंडे लेकर पहुंच गए और कार्यालय में जमकर तोड़फोड़ कर वहां मौजूद लोगों के साथ मारपीट कर जान से मार डालने की धमकी दी, जिसमें लईक अहमद, अशीमुनी,अफरोज बानो को गंभीर चोटें आई हैं। हैदराबाद के मसरूफ बैग ने पुलिस को दी तहरीर में गांव के ही शाहनवाज, साहिल, शिबू, आमान, अरशद पर पोलिंग पार्टी की बस चलाने को लेकर हुए विवाद में उसके निजी वाहन में तोड़फोड़ कर जानमाल की धमकी देने का आरोप लगाया है। एसओ अजय कुमार शर्मा ने बताया कि कोटवारा में हुई मारपीट, तोड़फोड़ की रिपोर्ट दर्ज कर घायलों को सीएचसी गोला भेज दिया गया है। हैदराबाद में मारपीट नहीं बल्कि बस चलाने को लेकर तीखी नोकझोंक हुई है, जिसकी छानबीन हो रही है। संवाद

-
बग्घून: रात 9 बजकर 50 मिनट तक हुआ मतदान
पोलिंग बूथ पर लगी रही मतदाताओं की लंबी लाइन
बग्घून। ग्राम पंचायत सरैंया बिलियम पोलिंग स्टेशन संवेदनशील प्लस था, जहां पर वार्ड 1 से 13 तक तीन बूथ बनाए गए। मतदाताओं का कहना है कि मतदान ड्यूटी में लगे कर्मचारियों की शिथिलता से रात 9:50 बजे तक मतदान होता रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed