फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Panchayat elections BJYM The Big Partnership

पंचायत चुनाव में भाजयुमो की होगी बड़ी भागीदारी

Tue, 15 Sep 2015 06:55 PM IST
पलियाकलां
पलियाकलां Updated Tue, 15 Sep 2015 06:55 PM IST
विज्ञापन
Panchayat elections BJYM The Big Partnership
भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष राय ने कहा कि इस बार जिला पंचायत चुनाव में संगठन की बड़ी भागीदारी होगी। चुनाव के लिए उन्होंने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को कमर कस लेने को कहा। कहा कि जिला पंचायत चुनाव उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की पहली सीढ़ी होगी। इस पहली सीढ़ी पर युवा मोर्चा को आगे रहना होगा।
विज्ञापन

वह यहां सरस्वती विद्या मंदिर प्रांगण में आयोजित युवा पंचायत कार्यक्रम में विचार व्यक्त कर रहे थे कहा कि भाजयुमो कमर कस ले तो प्रदेश भर में इन सीटों पर संगठन के युवा ही काबिज होंगे। कहा कि उत्तर प्रदेश में भी वर्ष 2017 में भाजपा सरकार आएगी क्योंकि जनता भ्रष्टाचार और आपराधिक घटनाओं  से तंग आ चुकी है और उसे विकास चाहिए। विकास सिर्फ भाजपा ही करा सकती है और देश में यह दिखाई भी दे रहा है। उन्होंने प्रदेश की सपा सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा कि युवा मुख्यमंत्री होने के बाद भी युवाओं के कल्याण के लिए कोई भी कार्य नहीं किए जा रहे हैं। बेरोजगारी चरम पर है। कार्यक्रम को भाजयुमो जिलाध्यक्ष अनुपम अवस्थी, शरद मिश्रा,  सांसद प्रतिनिधि दीपक तलवार, वरिष्ठ नेता गजेंद्र सिंह, जिला मंत्री व विधानसभा क्षेत्र प्रभारी उदयवीर सिंह, आरडी राय, मंगूलाल भार्गव, शशि शुक्ला, वरुण मिश्रा, शिवपाल सिंह, बिल्लू चौधरी आदि ने भी संबोधित किया। संचालन विकास गुप्ता ने किया। इससे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष का अतरिया क्रॉसिंग पर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर गौरव बंसल, प्रेमप्रकाश मौर्या, सत्यपाल सिंह, झल्लोदेवी, शिवपाल राना, नंदराम राठौर, अनुपम राय, आशुतोष शुक्ला अंशू, पवन राठौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed