फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Panchayat arranged marriage of the lovers, police sent the girl to Nari Niketan

Lakhimpur Kheri News: प्रेमी युगल की पंचायत ने कराई शादी, पुलिस ने लड़की को भेजा नारी निकेतन

Thu, 31 Jul 2025 11:35 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Panchayat arranged marriage of the lovers, police sent the girl to Nari Niketan
रमियाबेहड़। प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचे प्रेमी को परिजनों ने पकड़ लिया। मामला तूल पकड़ने पर गांव में पंचायत बैठी और प्रेमी जोड़े के सजातीय होने के कारण दोनों का गांव के ही मंदिर में विवाह करवा दिया गया। बाद में लड़की के नाबालिग होने की शिकायत उसकी मां ने पुलिस से की तो पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लड़की को नारी निकेतन भेज दिया।
विज्ञापन

गोकुल निषाद नाम के युवक का प्रेम प्रसंग गांव की ही एक लड़की से करीब एक वर्ष से चल रहा था। बुधवार की शाम गोकुल अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच गया। इसी बीच गोकुल को लड़की के परिजनों ने पकड़ लिया और हंगामा शुरू हो गया। शोर शराबा सुनकर युवक के परिजनों के साथ काफी संख्या में ग्रामीण भी एकत्रित हो गए।
विज्ञापन


इसके बाद मामले ने तूल पकड़ा तो ग्राम प्रधान समेत अन्य लोगों की उपस्थिति में गांव में पंचायत बैठी। दोनों की रजामंदी को देखते हुए और उनके सजातीय भी होने के कारण पंचायत ने उनकी शादी करा देने का निर्णय किया। इसके बाद बृहस्पतिवार काे परिजनों ने गांव के ही मंदिर में उनका विवाह संपन्न कराया। बाद में लड़की की मां ने पुलिस को तहरीर देकर अपनी पुत्री के नाबालिग होने की बात कही। इस पर पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ुआ थाना प्रभारी विवेक उपाध्याय ने बताया कि नाबालिग लड़की की मां की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही लड़की को नारी निकेतन भेज दिया गया है। लड़की का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed