{"_id":"a5b6549bc187ff30da3cfe7070cb3396","slug":"palia-went-rafting-team-of-ssb-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पलिया पहुंचा एसएसबी का रॉफ्टिंग दल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पलिया पहुंचा एसएसबी का रॉफ्टिंग दल
पलियाकलां
Updated Wed, 07 Oct 2015 06:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत मुख्यालय के तकरीबन सभी फ्रंटियरों का रॉफ्टिंग दल धारचूला से यहां शारदा नदी तट पर पहुंचा। यहां पहुंचने पर कमांडेंट के अलावा गोल्डन फ्लावर स्कूल के बच्चों ने उनका जोरदार स्वागत किया। यह दल यहां स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए नदी घाट की साफ सफाई करेगा।
दो अक्तूबर को एसएसबी रानीखेत के सभी फ्रंटियरों का एक दल धारचूला से स्वच्छ एवं सुदृढ़ भारत मिशन के तहत निकला था। जिसको वहां एसएसबी के पूर्व महानिरीक्षक हेमचंद खरकवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। यह दल पांच अक्तूबर की शाम बनबसा पहुंचा। शारदापुरी होते हुए यह दल बुधवार को पलिया में शारदा पुल के पास पहुंचा। यहां मौजूद एसएसबी 39वीं वाहिनी के कमांडेंट वीएस सिद्घू, डिप्टी कमांडेंट लोकेश कुमार सिंह आदि ने दल के सदस्यों का स्वागत किया। एसएसबी के संयुक्त क्षेत्र संगठक ज्ञान चंद्र के नेतृत्व में यह दल आया है और इसमें डिप्टी कमांडेंट संजय रावत, डिप्टी कमांडेंट मेडिकल डॉ. अजीत हेमराज समेत 65 सदस्य शामिल हैं। बृहस्पतिवार को यह दल शारदानगर के लिए रवाना हो जाएगा। दल के रुकने की व्यवस्था शारदा नदी तट पर ही की गई है।
इस दौरान डिप्टी कमांडेंट विनोद तलवार, प्रसार अधिकारी प्रफुल्ल शंकर, एडम इंस्पेक्टर जेपी पांडे, बीएसओ महेंद्र सिंह सजवान आदि अधिकारी व जवान मौजूद रहे।