फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Palia Bar Association's newly elected executive took the oath

पलिया बार एसोसिएशन की नव निर्वाचित कार्यकारिणी ने ली शपथ

Mon, 01 Feb 2016 08:03 PM IST
पलियाकलां।
पलियाकलां। Updated Mon, 01 Feb 2016 08:03 PM IST
विज्ञापन
Palia Bar Association's newly elected executive took the oath
पलिया अधिवक्ता संघ सभागार में आयोजित समारोह में पलिया बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। शपथ बार कौंसिल उत्तर प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष अजय शुक्ला ने दिलाई।  बतौर मुख्य अतिथि उन्होंने कहा कि फरियादियों की समस्याओं का निस्तारण ही अधिवक्ताओं की प्राथमिकता होनी चाहिए।
विज्ञापन

जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष चंद्र मोहन सिंह ने कहा कि वह अधिवक्ताओं  के हित में हमेशा कदम से कदम मिलाकर चलने के लिए तैयार रहते हैं। नायब तहसीलदार धनश्याम कुमार ने कहा कि बार और बेंच के बीच मधुर संबंध हों ताकि  फरियादियों को न्याय दिलाने और देने में किसी को भी किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो सके। इससे पूर्व श्री शुक्ल ने पलिया बार एसोसिएशन की  नवनिर्वाचित कार्यकारणी के अध्यक्ष राम प्रकाश पाल, मंत्री दिनेश दीक्षित,  उपाध्यक्ष राजेंद्र राठौर, कोषाध्यक्ष विशाल श्रीवास्तव, संयुक्त मंत्री  मुकेश यादव, अंकेक्षक रमाशंकर पाण्डेय व पुस्तकालय अध्यक्ष उमेश कुमार को  पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।  कार्यक्रम में पालिका के पूर्व चेयरमैन रमेश चंद्र गर्ग, मधुसुदन तिवारी, अफसर अली, इंतजबार हुसैन खान, रमेश चंद्र, महेंदर अवस्थी, जावेद अख्तर, गगन मिश्रा, कमलेश कुमार, रुपेश निगम, अनुपम मिश्रा, भगीरथ शाक्य, रामचंदर गौतम, अजीत सिंह, नईम खान, कमाल इदरीशी, डॉ. फजल अहमद खान सहित तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed