{"_id":"64ac4f379365ef8c6809ee5b","slug":"padua-and-nighasan-police-station-attached-to-nighasan-civil-court-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1018-1132-2023-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: पढ़ुआ और निघासन थाने निघासन सिविल कोर्ट से संबद्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: पढ़ुआ और निघासन थाने निघासन सिविल कोर्ट से संबद्ध
विज्ञापन
निघासन। एक सप्ताह पहले अस्तित्व में आए दोनों नए थानों पढ़ुआ और मझगईं को निघासन सिविल कोर्ट से संबद्ध किया गया है।
तहसील अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष सर्वेश गुप्ता ने बताया कि छह जुलाई को निघासन कोतवाली से काटकर थाना बनाए गए पढ़ुआ और पलिया कोतवाली से अलगकर थाना बनाए गए मझगई को निघासन कोर्ट से संबद्ध करने के लिए जिला जज से मिलकर पत्र सौंपा था। इसमें पढ़ुआ थाने में शामिल ज्यादातर गांव निघासन कोतवाली के और मझगईं में तहसील निघासन की 11 ग्राम पंचायतें शामिल बताई गई हैं।
ये सब पहले निघासन कोर्ट में शामिल थीं। इसके अलावा पढ़ुआ से लखीमपुर की दूरी 55 किमी, जबकि निघासन की दूरी 18 किमी और मझगईं से लखीमपुर की दूरी 75 किमी है। निघासन अदालत की दूरी महज बीस किमी है। इस आधार पर जिला जज ने दोनों थानों को निघासन कोर्ट से जोड़ने का आदेश किया है। संवाद