{"_id":"616b20b0cc09333474202327","slug":"paddy-purchasing-centers-run-in-gola-mandi-committee-but-the-troubles-persist-lakhimpur-news-bly4630256155","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोला मंडी समिति में धान क्रय केंद्र तो चले लेकिन दुश्वारियां बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोला मंडी समिति में धान क्रय केंद्र तो चले लेकिन दुश्वारियां बरकरार
विज्ञापन
गोला कृषि उत्पादन मंडी समिति में धान क्रय केंद्र पर लगा धान।
मानक में फंसे किसान, ट्राली भरकर आए, लेकिन नहीं बेच पाए धान, ई-पॉप भी दे रही दगा
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। विधायक अरविंद गिरी के अपनी ही सरकार में धान क्रय केंद्र पर खरीद शुरू कराने के लिए डीएम दफ्तर के बाहर धरने पर भी बैठना पड़ा, लेकिन धान खरीद सुचारु नहीं हो पाई है। आलम यह है कि धान क्रय केंद्रों पर रखी ई-पॉप (प्वाइंट ऑफ पर्चेज) मशीन भी दगा दे रही है। जिस किसान का धान मानक में आ जाता है तो उसका अंगूठा ई-पॉप पर नहीं आता।
शनिवार को कृषि उत्पादन मंडी समिति के सेंटरों पर धान भरी ट्रॉली खड़ी थी और किसान परेशान था। आरएफसी, एफसीआई, मंडी परिषद सहित केंद्र प्रभारी कमलेश सिंह का कहना है कि ई-पॉप मशीन खराब है, जबकि जिन किसानों का धान मानक में है उसकी ऑफलाइन खरीद हो रही है। उधर, एसडीएम अखिलेश यादव का कहना है कि, मंडी समिति के सभी केंद्रों पर खरीद शुरू हो गई है। जिस तिथि का टोकन है उसी तिथि पर तौल होगी। अन्यथा अगली तिथि का टोकन जारी करना होगा।

रसूलपुर से 65 क्विंटल धान लेकर आए मलूक सिंह ने बताया वह सुबह मंडी समिति आ गए थे। धान भी मानक में है, फिर भी केंद्र प्रभारी टाल मटोल कर रहा है। अगर आज धान नहीं तुला तो दुबारा टोकन जारी कराना पड़ेगा।
विज्ञापन विज्ञापन
किसान हरबंस सिंह ने बताया कि वह आज सुबह से ट्रॉली में 104 क्विंटल धान ट्रॉली में लेकर सेंटर पर खड़े हैं। मानक में होते हुए भी धान नहीं खरीदा गया है। अगर आज धान नहीं तुला तो टोकन की परेशानी हो सकती है।