फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Paddy purchase starts from one, preparations started at 169 purchasing centers

Lakhimpur Kheri News: धान खरीद एक से, 169 क्रय केंद्रों पर शुरू हुईं तैयारियां

Mon, 25 Sep 2023 11:08 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 25 Sep 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
Paddy purchase starts from one, preparations started at 169 purchasing centers
लखीमपुर खीरी। एक अक्तूबर से शुरू होने वाली धान खरीद की तैयारियां तेजी से जारी हैं। लखीमपुर सदर में 49 क्रय केंद्र, गोला में 45, पलिया में 12, मोहम्मदी में 23, मितौली में 14, निघासन में आठ व धौरहरा के 18 केंद्रों पर खरीद की जाएगी।
विज्ञापन

सोमवार को हुई बैठक में डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने अधिकारियों को जरूरी निर्देश जारी किए। मंडी समितियों में धान बिक्री के लिए आने वाले किसानों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो, इसको लेकर सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने किसानों के लिए प्रत्येक क्रय केंद्र पर पेयजल की व्यवस्था, बैठने के लिए कुर्सी, तख्त के साथ ही आने वाले वाहनों को खड़ा करने के लिए पर्याप्त जगह की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस बार धान का समर्थन मूल्य 2183 रुपये प्रति क्विंटल के अलावा ग्रेड धान के लिए 2203 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। बता दें कि इस बार पांच क्रय एजेंसियाें के 169 क्रय केंद्रों पर धान खरीद की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed