फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Paddy procurement has closed, the school roll seized

बंद मिली धान खरीद, स्कूल की उपस्थिति पंजिका जब्त

Sat, 22 Oct 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Sat, 22 Oct 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
Paddy procurement has closed, the school roll seized
paddy - फोटो : amar ujala
डीएम ने स्कूल, धान क्रय केंद्र और पोलिंग बूथ देखे
विज्ञापन

डीएम आकाशदीप ने शनिवार को नकहा क्षेत्र में परिषदीय स्कूलों, धान क्रय केंद्रों और पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया, जिसमें प्राथमिक विद्यालय पहाड़गंज में विद्यार्थियों की हाजिरी में गड़बड़ी पकड़ी गई। डीएम ने उपस्थिति पंजिका को जब्त करते हुए बीएसए को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। 

नकहा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पहाड़गंज में कक्षा एक में तीन, कक्षा दो और तीन में दो-दो छात्र ऐसे मिले, जिनकी उपस्थिति पंजिका में हाजिरी लगी थी लेकिन वे मौके पर कक्षा में मौजूद नहीं थे। इस पर शिक्षक कोई माकूल जवाब नहीं दे सके। लिहाजा डीएम ने उपस्थिति पंजिका को जब्त करते हुए बीएसए को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। धान क्रय केंद्र लखपेड़ागंज और सरसवां के निरीक्षण में धान खरीद बंद मिली, जिस पर केंद्र प्रभारी ने किसानों के न आने की बात कही। विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत पोलिंग बूथों पर चलाए जा रहे कार्यक्रम को लेकर पनगी खुर्द, सेवकहा, सरसवां पोलिंग बूथ का निरीक्षण किया। पीएचसी नकहा के निरीक्षण में गंदगी मिली, जिस पर डीएम ने सफाई के निर्देश दिए। इस दौरान लाभार्थियों ने शिकायत करते हुए बताया कि जननी सुरक्षा योजना का लाभ नहीं दिया जा रहा है। इस पर डीएम ने शीघ्र भुगतान करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी कौशल देव भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed