फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   oxygen

ऑक्सीजन मिली तो अब रेग्युलेटर के लिए मारामारी

Thu, 29 Apr 2021 01:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
oxygen
लखीमपुर खीरी। जिले में ऑक्सीजन की दुश्वारियां अभी कम नहीं र्हुइं थीं कि रेग्युलेटर की कमी ने मरीजों और तीमारदारों की जान सांसत में डाल दी है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण काल में सांस लेने में परेशानी होने वाले मरीजों की संख्या रोजाना बढ़ रही है। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में इस तरह के करीब 60 से 70 मरीज प्रतिदिन पहुंच रहे हैं। इनमें से लगभग सभी को ऑक्सीजन की जरूरत होती है। मगर, इमरजेंसी में सीमित सिलिंडर होने के कारण मरीजों को प्रतीक्षा करनी पड़ी है। इमरजेंसी में सिलिंडर मिलने के बाद जब मरीज वार्ड में पहुंचता है तो फिर से तीमारदार को सिलिंडर के लिए जद्दोजद करनी पड़ती है। सिलिंडर मिलता है तो उसमें रेग्युलेटर नहीं होता है, जिसकी व्यवस्था तीमारदार को स्वयं करनी पड़ रही है।
.
शहर की गढ़ी रोड निवासी विक्की ने बताया कि मोहल्ला संकटा देवी निवासी भाई सुनील जायसवाल को सांस लेने में दिक्कत होने पर मेडिकल वार्ड में भर्ती कराया। अस्पताल में सिलिंडर तो मिला, लेकिन रेग्युलेटर नहीं था, जिसे जुगाड़ कर 1300 रुपये में खरीदा। बुधवार सुबह सिलिंडर खाली हो गया। दोपहर होने को है, लेकिन भरा सिलिंडर नहीं मिला।
विज्ञापन

.
कोविड प्रोटोकॉल की धज्जियां उड़ा रहे तीमारदार
मेडिकल वार्ड में 35 से 40 मरीज भर्ती है। इनमें से अधिक को सांस लेने में दिक्कत है। हर मरीज के साथ तीमारदार मौजूद हैं। मरीजों को देखने के लिए भी लोग आ रहे हैं। इससे वार्ड में इतनी भीड़ हो जा रही है कि सामाजिक दूूरी का पालन तक नहीं हो पा रहा है। जबकि संक्रमण के इस दौर में एहितयात बरतना बेहद आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

.
ऑक्सीजन पहुंचते ही सिंलिडर लेने के लिए मारामारी
बुधवार को ऑक्सीजन सिलिंडर लेकर वाहन के जिला अस्पताल में पहुंचते ही तीमारदारों में आपाधापी मच गई। हर तीमारदार सिलिंडर के लिए बेचैन था, क्योंकि उसके मरीज की सांसें सिलिंडर के सहारे चल रहीं थी। सिलिंडर मिलते ही लोग उसे लेकर मरीजों की ओर दौड़ पड़े। जबकि, नियमत: सिलिंडर वार्ड इंचार्ज के जरिये मरीजों तक पहुंचते हैं।
.
रेग्युलेटर की समस्या बनी हुई है। न तो शहर में मिल रहे हैं और न ही लखनऊ में। तमाम डीलरों से संपर्क किया, लेकिन सभी ने हाथ खड़े कर दिए। रेग्युलेटर बिना भरे ऑक्सीजन सिलिंडर भी मरीजों के काम नहीं आ पा रहे। इसके लिए प्रयास जारी है, उम्मीद है कि एक दो दिन में समस्या का समाधान हो जाएगा।
-डॉ. आरसी अग्रवाल, सीएमएस
-
ऑक्सीजन सिलिंडर को लेकर हुआ विवाद, पहुंची पुलिस
लखीमपुर खीरी। जिला अस्पताल में बुधवार को ऑक्सीजन सिलिंडर को लेकर सिस्टर और वार्ड ब्वाय में विवाद हो गया। सीएमएस की सूचना पर सीओ सिटी पुलिस बल के साथ जिला अस्पताल पहुंचे और वार्ड ब्वाय को पकड़वाकर कोतवाली भेजा। मामला ऑक्सीजन सिलिंडर की कालाबाजारी से जुड़ा होना बताया जा रहा है। इस मामले में सभी जिम्मेदार चुप्पी साधे हैं।
मंगलवार को जिला अस्पताल में ऑक्सीजन का चार्ज संभाल रहीं स्टाफ नर्स का एक वार्ड ब्वाय से विवाद हो गया। बताते हैं बार्ड ब्वाय अस्पताल के वार्ड में भर्ती परिचित मरीजों का विशेष रूप से ऑक्सीजन की सुविधा मुहैया करा रहा था। इसी को लेकर विवाद होना बताया जाता है। मामले की सूचना मिलने पर सीएमएस ने सीओ सिटी को जानकारी दी। इस पर पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे सीओ ने वार्ड ब्वाय को हिरासत में ले लिया। बताया जाता है कि कुछ घंटे बाद सीएमएस के कहने पर वार्ड ब्वाय को छोड़ दिया गया। इस मामले में सभी जिम्मेदार चुप्पी साध गए हैं। चर्चा है कि मामला ऑक्सीजन की कालाबाजारी से जुड़ा था। एक निजी अस्पताल में ऑक्सीजन सिलिंडर भेजा गया था। इसी बात को लेकर वार्ड ब्वाय को हिरासत में लिया गया था।
......
ऑक्सीजन सिलिंडर को लेकर मंगलवार केे वार्ड ब्वाय और स्टाफ नर्स में विवाद हो गया था। इस पर उसे पुलिस के हवाले कर दिया दिया। बाद में माफी मांगने पर छुड़वा दिया गया।

-डॉ. आरसी अग्रवाल, सीएमएस
-
सीएमएस की शिकायत पर वार्ड ब्वाय को पकड़ा था, आरोप था कि वह अपने परिचितों को पहले आक्सीजन मुहैया करवा रहा था। बाद में उसके माफी मांगने पर व सीएमएस के कहने पर छोड़ दिया गया।
-अरविंद वर्मा, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed