फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   oxygen

ऑक्सीजन के 50 और सिलिंडर मिले... चल पड़ीं अटकी सांसें

Sat, 24 Apr 2021 01:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
oxygen
ऑक्सीजन सिलिंडर भरवाने के लिए बाराबंकी जाती एंबुलेंस। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। 50 ऑक्सीजन सिलिंडर और मिलने से फौरी तौर पर स्थिति में कुछ सुधार हुआ है, लेकिन जैसे-जैसे संक्रमितों और अन्य बीमारियों के रोगियों की संख्या बढ़ रही है स्थिति खराब होने से भी इनकार नहीं किया जा सकता। डीएम शैलेंद्र सिंह के मुताबिक शनिवार की रात तक के लिए ऑक्सीजन मौजूद है, बाकी लखनऊ और बाराबंकी से 100 सिलिंडर और मंगाए जा रहे हैं जो शनिवार सुबह तक आ जाएंगे। यहां बता दें कि शुक्रवार को भी 50 सिलिंडर मिले थे।
विज्ञापन

कोरोना पॉजिटिव के साथ सांस लेने में दिक्कत वाले मरीजों की संख्या में भी रोजाना वृद्धि हो रही है। रोजाना जिला अस्पताल के हर वार्ड में आठ से दस मरीज ऐसे भर्ती हो रहे है, जिन्हें सांस लेने में बेहद दिक्कत है। उनको अस्पताल के विभिन्न वार्डों में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। मगर, इनकी सांसे ऑक्सीजन के सहारे ही चल रहीं हैं।
विज्ञापन

पिछले दिनों ऑक्सीजन सिलिंडर को लेकर जिले में इस कदर हाहाकार मचा था कि लोग अपने जान पहचान वालों से लेकर घर परिवार के लोगों के लिए ऑक्सीजन सिलिंडर के लिए सोशल मीडया पर मिन्नते कर रहे थे। ऑक्सीजन को लेकर मची मारामारी को देखते हुए डीएम के संज्ञान लेने पर कुछ हद तक अब स्थिति में कुछ सुधार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

.
जिला अस्पताल में सुधरी ऑक्सीजन व्यवस्था
सीएमएस डॉ. आरसी अग्रवाल ने बताया कि अस्पताल में छोटे 79 एवं नौ जंबो ऑक्सीजन सिलिंडर हैं। शुक्रवार सुबह पांच बजे ऑक्सीजन लेकर कर्मचारी आए हैं। दस सिलिंडर अतिरिक्त भरे रखे हैं। जबकि इमरजेंसी ओपीडी एवं वार्ड से लेकर मेडिकल महिला एवं पुरुष वार्ड, सर्जिकल एवं न्यू सर्जिकल वार्ड के अलावा जिरियाट्रिक वार्ड में जो सिलिंडर खाली हो गए थे उन्हें बदलवा दिया गया है।
.
जिले में ऑक्सीजन सिलिंडर की स्थिति ( जिला एवं महिला अस्पताल को छोड़कर)
सीएचसी एवं पीएचसी- 158
स्टोर में मौजूद- 343( 46 जंबो)
उपलब्ध कराए-58
.
कोविड अस्पताल को मिले 20 सिलिंडर
कोविड अस्पताल प्रभारी डॉ. अमितेेश दत्त द्विवेदी ने बताया कि 35 सिलिंडर आईसीयू वार्ड में लगे हैं। इमरजेंसी के लिए 20 अतिरिक्त रखे हैं। करीब 50 सिलिंडर शाम तक और मिल जाएंगे।
.
ऑक्सीजन की दिक्कत दूर हो रही है। बाराबंकी से 60 सिलिंडर लेकर गाड़ी जिले के लिए निकल चुकी है। करीब 90 सिलिंडर और भरने के लिए भेज दिए हैं। वह भी शनिवार शाम तक आ जाएंगे।

-डॉ. मनोज अग्रवाल, सीएमओ
-
हमारे पास शनिवार रात तक के लिए पर्याप्त ऑक्सीजन है। हर रोज करीब 100 सिलिंडर की खपत है, जबकि हम 150 से ज्यादा सिलिंडर मंगाने की कोशिश कर रहे हैं। ऑक्सीजन की बढ़ती किल्लत को लेकर औद्योगिक उत्पादन रोक दिया है, सिर्फ मेडिकल क्षेत्र को ही ऑक्सीजन दी जा रही है। बाराबंकी और लखनऊ से 100 सिलिंडर और आ रहे हैं।
-शैलेंद्र कुमार सिंह, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed