फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Overseas seeing Feather Formula OPEN HOUSE Cheers the student

प्रवासी परिंदों को देखकर गदगद हुए विद्यार्थी

Mon, 02 Feb 2015 07:05 PM IST
बांकेगंज
बांकेगंज Updated Mon, 02 Feb 2015 07:05 PM IST
विज्ञापन
Overseas seeing Feather Formula OPEN HOUSE Cheers the student
दक्षिण खीरी वन प्रभाग के मैलानी रेंज की महुरेना सेक्शन स्थित नगरिया झील प्रांगण में डीएफओ साउथ नीरज कुमार की अध्यक्षता में विश्व वेटलैंड दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर रेंज के 5 स्कूलों के 180 विद्यार्थियों को शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। जहां प्रवासी परिंदो को देख कर विद्यार्थी गदगद हो गए।
विज्ञापन

विश्व वेटलैंड दिवस के मौके पर मैलानी रेंज स्थित नगरिया झील प्रांगण में हसनेन इंटर कॉलेज कुकरा, जेडी इंटर कॉलेज बांकेगंज, जेपी स्कूल संसारपुर और भरिगवां के प्राथमिक विद्यालय के 180 बच्चों को शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। इस दौरान बच्चों ने नगरिया झील सहित हरे-भरे जंगलों को देखा। डीएफओ साउथ नीरज कुमार ने विद्यार्थियों को वेटलैंड संबधित जानकारी देकर उसके संरक्षण और महत्व की जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को वेटलैंड में रहने वाले भारतीय एवं प्रवासी परिंदों के विषय में बताया। उन्होंने बच्चों को पर्यावरण को संरक्षित रखने के टिप्स दिए। बच्चों ने उनकी बातों को ध्यान से सुनकर इसके बचाव का संकल्प लिया। इस मौके पर रेंजर मैलानी डीएस यादव, फारेस्टर ब्रजेश कुमार, जय गोयल, अजीत सिंह, माया प्रसाद, राजेंद्र वर्मा, विनोद गोयल, जायका समिति अध्यक्ष जान मोहम्मद, सुरेश चंद्र यादव, उमेश यादव, राजेश कुमार सहित विद्यार्थी और शिक्षक / शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed