फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Overall champion was the team of Patna

पटना की टीम बनी ओवरऑल चैंपियन

Sun, 11 Sep 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महंगापुर।
अमर उजाला ब्यूरो महंगापुर। Updated Sun, 11 Sep 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
Overall champion was the team of Patna
ख्‍ाेल - फोटो : अमर उजाला
एसएसबी द्वारा चल रही इंटर फ्रंटियर ग्लेशिटियर प्रतियोगिता
विज्ञापन

 एसएसबी द्वारा आयोजित इंटर फ्रंटियर ग्लेशिटियर प्रतियोगिताओं के अंतिम दिन वॉलीबाल, बास्केटबॉल, कबड्डी, हैंडबाल आदि प्रतियोगिताएं हुईं, जिसमें पटना की टीम ओवरऑल चैंपियन बनी। पटना की टीम ने सभी प्रतियोगिताओं में जीत दर्ज की है। 

एसएसबी कैंप में आयोजित प्रतियोगिताओं में दो पूलों से विजेता रहीं टीमें पहुंची। जिसमें पूल ए से पटना ने फाइनल में स्थान बनाया था। जबकि पूल बी से वॉलीबाल में सिलीगुड़ी, बास्केटबॉल में रानीखेत, कबड्डी में सिलीगुड़ी तथा हैंडबाल प्रतियोगिता में गुवाहाटी ने फाइनल में जगह बनाई थी। जिनका मुकाबला पटना से हुआ। वॉलीबाल में पटना ने सिलीगुड़ी को 2-1 से, बास्केटबॉल में पटना ने रानीखेत को 21-18 से, कबड्डी में पटना ने सिलीगुड़ी को 42-33 से तथा हैंडबाल प्रतियोगिता में पटना ने गुवाहाटी को 7-5 से हराकर ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। इस दौरान रानीखेत फ्रंटियर महानिदेशक श्याम सिंह शेखावत, कमांडेंट पीलीभीत सेक्टर के रंजीत, कमांडेंट 55वीं वाहिनी बीके सिंह, सेकेंड कमांडेंट 49वीं वाहिनी अरविंद कुमार, प्रभारी कमांडेंट 39वीं वाहिनी कुमार राजीव रंजन सहित तमाम एसएसबी अधिकारी मौजूद रहे। बास्केटबॉल प्रतियोगिता गुरुकुल एकेडमी स्कूल में हुई। स्कूल के प्रबंधक मुकेश अग्रवाल ने बताया कि बास्केटबाल प्रतियोगिता में विजेता रही टीम का अभ्यास मैच गुरुकुल एकेडमी के खिलाड़ियों के साथ कराया जाएगा। एसएसबी कमांडेंट द्वारा अध्यक्ष वीरेंद्र शुक्ला, प्रधानाचार्य एचपी बड़ोनी और प्रबंधक का आभार व्यक्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed