फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Out of the woods, there are no three tigers going crazy

जंगल के बाहर एक नहीं तीन बाघ कर रहे चहल-कदमी      

Tue, 09 May 2017 12:24 AM IST
लखीमपुरखीरी
लखीमपुरखीरी Updated Tue, 09 May 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन


वन निगम कर्मियों को दिखाई दिए दो और बाघ      
 दक्षिण खीरी वन प्रभाग के मैलानी रेंज में शनिवार को आधे घंटे के अंदर दो हमले कर चार लोगों को घायल करने वाले बाघ के अलावा दो और बाघ जंगल से बाहरी रास्तों, खीरी ब्रांच पटरी पर चहल-कदमी करते देखे जा रहे हैं। रविवार वन निगम कर्मचारियों और राहगीरों को इसी रास्ते पर दो बाघ चहल-कदमी करते दिखाई दिए। इससे वन कर्मियों ने कटान का काम फिलहाल रोक दिया है।     
शनिवार को बाघ के हमले की घटना के बाद लोग काफी डरे सहमे हुए हैं। इसी बीच दो और बाघों के पनसब्बी पुल और आबादी के निकट मौजूदगी की सूचना मिलने पर ग्रामीण अपने घरों में कैद होकर रह गए है। बच्चों का स्कूल जाना, मवेशियों का चरागाह जाना और किसानों का खेतों पर जाना रुक गया है। साउथ खीरी डिविजन के डीएफओ अखिलेश पांडेय का कहना है कि जंगल में पानी की कमी के कारण इन दिनों बड़ी संख्या में बाघ और दूसरे जंगली जानवर आबादी के निकट नदी, नहर और नालों के आसपास डेरा जमाए हुए हैं। यह बाघ मैलानी रेंज की जटपुरा और महुरैना बीट जंगलों के बीच खीरी ब्रांच नहर के रामानंदी और पनसब्बी पुल के कंपार्टमेंट 14, और 16 में चहल-कदमी करते दिखाई दे रहे हैं। कैमरा ट्रैपिंग में भी तीन बीघों की चहलकदमी दिखाई दे रही है।
विज्ञापन

रेंजर मैलानी डीएस यादव ने ग्रामीणों से अपील की है कि बाघों की मौजूदगी के चलते सतर्कता बरतें, खेतों की और अकेले न जाए और मवेशियों को जंगल से सटे इलाके में चराने न ले जाए। कहा कि बाघ को किसी सीमा में नहीं बांधा जा सकता। वन्यजीव अकारण हमलावर नहीं होते। उन्हें अपना दुश्मन नहीं दोस्त समझें। बाघों की निगरानी के लिए वन कर्मियों की टीम गठित कर दी गई है, टीम में शामिल वन कर्मी चौबीस घंटे बारी-बारी से बाघों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed