{"_id":"5e1f62e28ebc3e4b0872644b","slug":"other-civic-amenities-lakhimpur-news-bly3920348180","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंट्रल बार एसोसिएशन की नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेंट्रल बार एसोसिएशन की नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोला गोकर्णनाथ। सेंट्रल बार एसोसिएशन के कार्यकारी चुनाव के लिए चुनाव अधिकारियों ने तैयारियां कर ली हैं। 16 और 17 जनवरी को पूर्वांह्न 11 बजे से तीन बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे।
एसोसिएशन के निर्वाचन चुनाव अधिकारी अशोक गुप्ता ने बताया कि 245 सदस्यों वाले सेंट्रल बार एसोसिएशन की चुनावी प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। वहीं 18 नए सदस्य इस बार मतदान में भाग नहीं ले पाएंगे। उन्होंने बताया कि अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मंत्री, उपमंत्री, कोषाध्यक्ष, अंकेक्षक और पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर होने वाले चुनाव के लिए 16 और 17 को नामांकन, 20 को दो बजे तक आपत्ति और जांच, उसी दिन दो बजे से वापसी, 23 को जनरल स्पीच और 24 को 10 बजे से चार बजे तक मतदान होगा। मतदान के तुरंत बाद मतगणना कराई जाएगी। ऐसे में चुनाव के लिए संभावित प्रत्याशियों ने जोड़तोड़ और वकीलों में संपर्क अभियान शुरू कर दिया है, जिससे तहसील में चुनावी सरगर्मियां बढ़ गई हैं। इस दौरान प्रत्याशी संगठन हित में किए गए संघर्षों का हवाला देकर मतदाताओं को अपने पक्ष में करने की जुगत में लग गए हैं।