{"_id":"78409473cce9dc1eabd1690569dca3f6","slug":"organically-wrong-feeding-from-the-website-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव वेबसाइड पर गलत फीडिंग करने से बवाल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव वेबसाइड पर गलत फीडिंग करने से बवाल
निघासन।
Updated Tue, 03 Nov 2015 04:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव आयोग की वेबसाइड पर गलत फीड कर दूसरे नंबर के प्रत्याशी को विजयी घोषित करने से यहां पर बवाल मच गया। बाद में आरओ ने अपनी गलती को मानते हुए उसे सही कराया। लोगों ने गलत फीड कर गुमराह करने का आरओ पर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। उधर व्हाट्सअप पर गलत पोस्ट करने और माहौल खराब करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है।
निघासन जिला पंचायत की षष्ट्म सीट पर मतगणना के दौरान माजिद अली को 3139 मत प्राप्त हुए थे। उनके प्रतिद्वंद्वी भगौती प्रसाद को 2916 मत प्राप्त हुए थे। मतगणना के दूसरे दिन मंगलवार को भगौती प्रसाद मौर्य के समर्थकों ने जैसे ही नेट खोला उसमें भगौती प्रसाद को 2916 मत और माजिद को 2820 मत मिले दिखाकर भगौती को विजयी घोषित दिखाया गया था।
यह बात क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। भगौती और उनके समर्थक जीत का प्रमाण पत्र लेने जिला मुख्यालय पहुंच गए। उधर माजिद को जब शंका हुई तो वह भी सपा के जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल, युवा कल्याण परिषद उपाध्यक्ष आरए उस्मानी के साथ पहुंच गए। भगौती और उनके समर्थकों को डीएम के आदेश पर दुबारा मतदान शीट दिखाकर संतुष्ट किया गया, उधर माजिद को जीत का प्रमाण पत्र मिला।
विज्ञापन
उधर व्हाट्सअप पर तरह तरह की भ्रांतिया फैलाकर निघासन कस्बे का माहौल खराब करने की कोशिश की गई, जिस पर चौराहे पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया। सीओ मोहम्मद इब्राहिम ने बताया कि यदि किसी ने गलत अपडेट किया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।