फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Operation of Vistadome coach is almost fixed from October 2

खीरीः विस्टाडोम कोच का संचालन दो अक्टूबर से लगभग तय

Sat, 25 Sep 2021 01:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 01:35 AM IST
विज्ञापन
Operation of Vistadome coach is almost fixed from October 2
विस्टाडोम कोच। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

मीटरगेज के मैलानी-बहराइच खंड के बिछिया स्टेशन तक चलेंगे
विज्ञापन

एसी चेयरकार के बराबर होगा किराया, जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन

मैलानी (लखीमपुर खीरी)। पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बहुप्रतीक्षित विस्टाडोम कोच को दो अक्टूबर से चलाया जाना लगभग तय है। पहले चरण में ये कोच मीटरगेज के मैलानी-बहराइच खंड के बिछिया स्टेशन तक चलेंगे। इनका किराया एसी चेयरकार के बराबर होगा। अधिकारियों के मुताबिक, जल्द ही इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।
मध्य प्रदेश के डॉ. भीमराव अंबेडकर कोचिंग कांप्लेक्स से बनकर आए दो विस्टाडोम कोच 14 अगस्त को मैलानी पहुंचे थे। पर्यटन विभाग के सहयोग से पहले विस्टाडोम कोच को मैलानी से नानपारा तक चलाए जाने की योजना थी, लेकिन अब पहले चरण में इन्हें मैलानी से बिछिया के बीच 107 किमी की दूरी तक ही चलाया जाएगा। पूर्णतया वातानुकूलित साठ सीट वाले इन कोच में सोफा नुमा सीटें, बड़ी खिड़कियां और एक छोटा किचन भी है। जानकारी के मुताबिक, इन्हें दो अक्तूबर से चलाया जाना लगभग तय है, लेकिन अभी इसका नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है।
विज्ञापन

25 सितंबर को एक रेल अधिकारी मैलानी पहुंचकर वन विभाग, दुधवा टाइगर रिजर्व के अधिकारियों, रिसॉर्ट संचालकों आदि से बात कर पर्यटकों की सुविधाओं और कोच के संचालन को सफल बनाने पर विचार विमर्श करने वाले हैं। वह दुधवा टाइगर रिजर्व अधिकारियों के अलावा गाइड आदि से भी मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मीटरगेज के मैलानी-बहराइच खंड के मैलानी से नानपारा केे बीच विस्टाडोम कोच चलाया जाना प्रस्तावित है। इसका प्रस्ताव मंडल से मुख्यालय और रेलवे बोर्ड को भेजा जा चुका है। अभी इसके संचालन का नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है। इसका किराया एसी चेयरकार जितना ही होगा।- महेश गुप्ता, जनसंपर्क अधिकारी, एनई रेलवे, लखनऊ मंडल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed