फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Only mills installing fortified blender machines will harvest government paddy

फोर्टिफाइड ब्लेंडर मशीन लगाने वाली मिलें ही करेंगी सरकारी धान की कुटाई

Thu, 08 Sep 2022 11:48 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 08 Sep 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Only mills installing fortified blender machines will harvest government paddy
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
जिले में कुल 47 राइस मिलों में सिर्फ 32 में लगी है ब्लेंडर मशीन
विज्ञापन

चावल में पोषक तत्वों की कमी को दूर करेगा फोर्टिफाइड राइस
फोर्टिफाइड राइस में होता है आयरन, फोलिक एसिड और बी-12
लखीमपुर खीरी। एक अक्तूबर से होने वाली सरकारी धान खरीद में सरकारी धान की कुटाई के लिए फोर्टिफाइड ब्लेंडर लगाने वाली राइस मिलों को ही क्रय केंद्रों से जोड़ा जाएगा। जनपद में कुल 47 राइस मिलें हैं, जिनमें से 32 राइस मिलों में ब्लेंडर मशीनें लग गई हैं। यहां बता दें कि फोर्टिफाइड राइस में आयरन, फोलिक एसिड और बी-12 होता है।
स्कूलों के एमडीएम में दिए जा रहे फोर्टिफाइड राइस की तर्ज पर अब सभी राशनकार्ड धारकों को भी फोर्टिफाइड राइस दिया जाना है। इसके पिछले वर्ष ही सभी राइस मिलों को ब्लेंडर मशीन लगाने के निर्देश दिए गए थे। चावल में पोषक तत्वों की कमी को दूर करने के लिए फोर्टिफाइड राइस मिक्स किया जाएगा। हालांकि फोर्टिफाइड राइस बनाने वाली एक भी मिल खीरी में नहीं है, जिससे इनमें ब्लेंडर मशीन अनिवार्य रूप से लगाया जाना है। ताकि मिल में तैयार होने वाले सीएमआर (कस्टम मिल्ड राइस) में एक प्रतिशत फोर्टिफाइड राइस को समान रूप से मिक्स किया जा सके।
विज्ञापन

जनपद में फोर्टिफाइड राइस कनल बनाने वाली एक भी राइस मिल न होने के कारण मिलर्स को पड़ोसी जनपदों जैसे शाहजहांपुर, पीलीभीत आदि से फोर्टिफाइड राइस लाना होगा और 100 किलोग्राम सीएमआर में एक किलोग्राम फोर्टिफाइड राइस कनल ब्लेंडर मशीन के जरिए मिक्स करना होगा। लिहाजा राइस मिलों को 67 प्रतिशत सीएमआर के बजाय 68 प्रतिशत सीएमआर की डिलीवरी एफसीआई को देनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला खाद्य विपणन अधिकारी संतोष पटेल ने बताया कि चावल में पोषक तत्वों की कमी को दूर करने के लिए फोर्टिफाइड राइस कनल को सीएमआर में मिक्स किया जाएगा। इस वर्ष शत प्रतिशत सीएमआर फोर्टिफाइड राइस के तौर पर तैयार किया जाएगा। अभी 32 राइस मिलों में ब्लेंडर मशीन लगाई जा चुकी हैं। शेष राइस मिलों में भी सीजन प्रारंभ होने से पहले ब्लेंडर मशीन लगाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed