फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Online webinar on the subject of singing music

संगीत गायन विषय को लेकर हुआ ऑनलाइन वेबिनार

Wed, 11 Aug 2021 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Online webinar on the subject of singing music
विभिन्न विश्वविद्यालयों के 300 से अधिक लोग हुए शामिल
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। भगवानदीन आर्य कन्या महाविद्यालय में मंगलवार को ऑनलाइन संगीत विभाग की ओर से वेबीनार हुआ। इसका विषय राष्ट्रीय शिक्षा नीति में संगीत एवं अन्य ललित कलाओं का स्थान था।
वेबीनार में दिल्ली, मुंबई, चंडीगढ़, पंजाब, बड़ौदा, खैरागढ़ ,बनारस, लखनऊ, मेरठ, कानपुर, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र, शोधार्थी एवं प्रोफेसर शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की छात्रा रिया श्रीवास्तव ने मां सरस्वती वंदना से किया।
विज्ञापन

डॉ. अंकिता चतुर्वेदी ने विषय की गंभीरता को बताते हुए व्यवसायिक पाठ्यक्रम, साउंड रिकॉर्डिंग, वीडियो चैनल, लोक संगीत, क्षेत्रीय संगीत आदि को नई शिक्षा नीति में विशेष रूप से जोड़े जाने पर बल दिया। इस दौरान कई प्रतिभागियों के सवालों का समाधान किया गया। प्राचार्य डॉ. सुरचना त्रिवेदी ने कहा कि इस तरह के वेबीनार का आयोजन होते रहना चाहिए। इससे बहुत कुछ जानने और सीखने का मौका मिलता हे। इसमें 300 से अधिक प्रतिभागी शामिल हुए। संचालन असिस्टेंट प्रोफेसर तबला शिवांगी सक्सेना ने किया। मुख्य वक्ता प्रयागराज के जगत तारन गर्ल्स डिग्री कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर गायन विभाग डॉ. अंकिता चतुर्वेदी रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed