{"_id":"6150c5d28ebc3efcb2751c14","slug":"one-woman-died-of-fever-nine-admitted-lakhimpur-news-bly46087801","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से एक महिला की मौत, नौ भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से एक महिला की मौत, नौ भर्ती
विज्ञापन
अस्पताल में लगी मरीजों की लाइन। (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
चिल्ड्रन वार्ड में छह बच्चों का चल रहा इलाज
विज्ञापन
एक बच्चा मेडिकल कॉलेज लखनऊ किया गया रेफर
लखीमपुर खीरी। जिले में बुखार की रफ्तार कम नहीं हो रही है। पिछले 24 घंटों में मेडिकल महिला वार्ड में बुखार पीड़ित एक महिला की मौत हो गई, जबकि नौ अन्य भर्ती हुए हैं, जिनमें छह बच्चे हैं। उधर, एक बच्चे की हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
बुखार आने पर फूलबेहड़ निवासी संदीप की पांच वर्षीय पुत्री आरती, फरधान निवासी संजय की चार वर्षीय पुत्री मधु, लौका निवासी दिलीप की 12 माह की पुत्री पारस, धिरावां निवासी शिवकुमार का ढाई वर्षीय पुत्र अयांश, सिकटिहा निवासी सुरेश का सात वर्षीय पुत्र अरुण, परसिया निवासी ठाकुर का साढे़ तीन वर्षीय पुत्र अंकित एवं सिकटिहा निवासी मंगरे की 24 वर्षीय पत्नी लीलावती, शास्त्रीनगर निवासी श्याम का 30 वर्षीय पुत्र अनिल, नीमगांव निवासी 50 वर्षीय दयाशंकर एवं सुभाषनगर निवासी 60 वर्षीय सुरेंद्र गिरि को घरवाले लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। हालत गंभीर होने पर सभी को चिल्ड्रन वार्ड सहित मेडिकल महिला एवं पुरुष वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू हो गया। इलाज के दौरान महिला वार्ड में भर्ती लीलावती की मौत हो गई, जबकि अन्य सभी का इलाज चल रहा है। उधर, हालत में सुधार न होने पर 12 माह के पारस को लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
एक बच्चा मेडिकल कॉलेज लखनऊ किया गया रेफर लखीमपुर खीरी। जिले में बुखार की रफ्तार कम नहीं हो रही है। पिछले 24 घंटों में मेडिकल महिला वार्ड में बुखार पीड़ित एक महिला की मौत हो गई, जबकि नौ अन्य भर्ती हुए हैं, जिनमें छह बच्चे हैं। उधर, एक बच्चे की हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया है।