फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   One lakh 85 thousand looted from petrol pump

पेट्रोल पंप से एक लाख 85 हजार की लूट

Sat, 08 Jan 2022 12:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
One lakh 85 thousand looted from petrol pump
सिकंद्राबाद। नीमगांव कोतवाली क्षेत्र के मिर्जापुर गांव के सामने स्थिति पेट्रोल पंप पर वैन से आए दस बारह बदमाशों ने मैनेजर से एक लाख 85 हजार रुपये लूट लिए और फरार हो गए। लूटपाट के दौरान बदमाशों ने मैनेजर से हाथापाई भी की। पेट्रोल पंप मैनेजर ने बेहजम पुलिस चौकी पर लूट की तहरीर दी है।
विज्ञापन

लखीमपुर मैगलगंज मार्ग पर नीमगांव कोतवाली क्षेत्र के गांव मिर्जापुर गांव के पास स्थिति पेट्रोल पंप के मैनेजर मुकेश कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दोपहर करीब 12 बजे के बाद कोतवाली के ही अछनिया गांव के दस पंद्रह लोग वैन से उसके पेट्रोल पंप पर आए। वह लोग सीधे ऑफिस में आकर रखे रुपये उठाने लगे। मुकेश ने जब इसका विरोध किया तो उन लोगों ने मारा पीटा। कुछ लोगों ने मैनेजर को दबोच लिया और बाकी लोगों ने काउंटर के अंदर रखी एक लाख पचासी हजार की नकदी लूट ली। किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए वैन में बैठकर सभी फरार हो गए। दिन दहाड़े हुई इस घटना से पेट्रोल पंप पर दिन भर अफरा तफरी बनी रही। पीड़ित मुकेश कुमार ने इसकी सूचना पुलिस चौकी बेहजम में दी है। पुलिस इसे मारपीट का मामला बता रही है। चौकी इंचार्ज सुनील बाबू अवस्थी ने बताया तहरीर मिली है। मामला संदिग्ध लग रहा है। मारपीट की बात सामने आ रही है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed