फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   One killed in two bike collision, second seriously injured

दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

Mon, 25 Jan 2021 11:58 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
One killed in two bike collision, second seriously injured
बांकेगंज। थाना मैलानी क्षेत्र के देबीपुर गांव मोड़ पर दो बाइकों की हुई आमने-सामने की टक्कर में एक बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर घायल हो गया। दोनों बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

बांकेगंज कस्बे से तीन किलोमीटर दूर गुलाब नगर गांव निवासी 45 वर्षीय जलीस खां सोमवार दोपहर बाइक से अपने घर जा रहे थे, जबकि संसारपुर की तरफ से मितौली थाना क्षेत्र के दरी नगरा गांव निवासी सीताराम गौतम (46) बाइक से अपनी रिश्तेदारी में जा रहा था। देबीपुर गांव मोड़ पर दोनों की बाइकों में आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक बाइक के टायर फट गए और बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंचे बांकेगंज पुलिस चौकी इंचार्ज केके यादव उन्हें सीएचसी लाए,जहां डॉक्टरों ने जलीस की हालत को नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। जबकि सीताराम की हालत गंभीर बनी हुई है। थाना मैलानी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जलीस की मौत के बाद परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गुलाब नगर निवासी मृतक जलीस खां के पिता स्वर्गीय सगीर अहमद खां कई वर्षों तक केन ग्रोवर्स नेहरू डिग्री कॉलेज गोला के प्रबंधक रहे हैं। साथ ही राष्ट्रीय लोकदल के कद्दावार किसान नेता के रूप में अपनी पहचान रखते थे और स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह के बेहद करीबी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed