फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   One girl died due to diphtheria, two were in critical condition

Lakhimpur Kheri News: डिप्थीरिया से एक बच्ची की मौत, दो की हालत गंभीर

Mon, 23 Sep 2024 03:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2024 03:50 AM IST
विज्ञापन
One girl died due to diphtheria, two were in critical condition
इल्मा  फाइल फोटो
फूलबेहड़। श्रीनगर गांव में बुखार के साथ डिप्थीरिया ने पांव पसारने शुरू कर दिए है। गांव निवासी फकरुद्दीन की पुत्री इल्मा (9) की जिला अस्पताल में मौत हो गई। अब इसी घर की दो बच्चियां बी बुखार और डिप्थीरिया से पीड़ित है। इनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के गांव श्रीनगर निवासी फकरुद्दीन ने बताया कि मंगलवार को नौ वर्षीय पुत्री इल्मा को तेज बुखार के साथ गले में तेज दर्द हुआ। परिजन उसे शहर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। दो दिन इलाज चला। सुधार न होने पर शुक्रवार रात लड़की को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

शनिवार सुबह परिजन अंतिम संस्कार करके घर लौटे। इस बीच फकरूद्दीन की बहन सालिहा (15) बुखार के साथ गले में तेज दर्द से तड़प रही थी। परिजन ने उसे प्राइवेट डॉक्टर को दिखाया। दवा दिलाकर घर लौटे तो देखा कि सात वर्षीय बेटी इरम भी दर्द और बुखार से तड़प रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आनन-फानन उसे भी प्राइवेट डॉक्टर के पास ले गए। हालत में सुधार न होने पर परिजन रविवार सुबह दोनों लड़कियों को जिला अस्पताल ओयल में भर्ती कराया। जहां दोनों का इलाज चल रहा है। हालत गंभीर बनी है।

---------------------------------

श्रीनगर गांव में डिप्थीरिया से एक बच्ची की मौत हुई है। उसी घर की दो लड़कियां भी इसी बीमारी से पीड़ित हैं। उनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। सोमवार को डब्लूएचओ और स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव जाएगी। गांव में जांच और टीकाकरण कराया जाएगा।
- डॉ. पवन कुमार, सीएचसी अधीक्षक फूलबेहड़


गांव में कूड़े के ढेर और नालियां चोक
फूलबेहड़। श्रीनगर गांव में बीमारी से एक बालिका की मौत के बाद हड़कंप मचा है। गांव में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। नालियां चोक हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में फागिंग और एंटी लार्वा दवा का छिड़काव नही कराया गया। गंदगी के कारण गांव में भयंकर मच्छर पनप रहे हैं। गांव के नाजिर, कल्लू, मुनीश ने बताया कि गांव में सफाई कर्मी तो तैनात है लेकिन जब कोई बड़ा अधिकारी गांव में आता है। तभी सफाई होती है।

इल्मा  फाइल फोटो

इल्मा  फाइल फोटो

इल्मा  फाइल फोटो

इल्मा  फाइल फोटो

इल्मा  फाइल फोटो

इल्मा  फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed