फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   one died and one injured in an accident

हादसे में घायल युवक की मौत, दो घायल

Tue, 02 Feb 2016 05:56 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Tue, 02 Feb 2016 05:56 PM IST
विज्ञापन
one died and one injured in an accident
भीरा क्षेत्र के गांव तिखड़ा निवासी पृथ्वीपाल का पुत्र 18 वर्षीय रजनीश अपने परिवार के ही अवनीश और बालेस्टर के साथ बाइक से सोमवार की शाम को रिश्तेदारी में दवरिया अलीगंज जा रहा था। रास्ते में गुलरिया चीनी मिल को गन्ना लेकर जा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने असंतुलित होकर बाइक को टक्कर मार दी। चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। घायलों को एंबुलेंस से बिजुआ सीएचसी में लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल रजनीश ओर बालिस्टर को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। रास्ते में रजनीश ने दम तोड़ दिया। जबकि बालिस्टर का इलाज लखनऊ में और अवनीश का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा हैै।
विज्ञापन

संपूर्णानगर। मिर्चिया गांव निवासी सपा नेता चरनजीत सिंह लाल अपनी मां जगदीश कौर को बाइक से लेकर जा रहे थे। मुरारखेडा गांव में  टॉवर के पास जा रही एक ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रॉली का अचानक एक्सल टूट गया, जिससे  बाइक उससे टकरा गई। इसमें सपा नेता और  उनकी मां गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल जगदीश कौर को पीलीभीत में भर्ती कराया गया है। गौरतलब है कि व्यापार मंडल ने डीएम और एआरटीओ को ज्ञापन भेजकर ओवरलोड वाहनों पर रोक लगाने की मांग की थी, लेकिन अब तक ओवरलोड वाहनों पर अंकुश नहीं लगाया गया है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed