{"_id":"611ff9968ebc3e7a004ec3b8","slug":"on-august-24-more-than-17-thousand-candidates-will-give-pet-exam-lakhimpur-news-bly4569079128","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 अगस्त को 17 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी देंगे पीईटी की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 अगस्त को 17 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी देंगे पीईटी की परीक्षा
विज्ञापन
दो पालियों में होने वाली परीक्षा में खीरी, सीतापुर, शाहजहांपुर जिले के अभ्यर्थी होंगे शामिल
लखीमपुर खीरी। जनपद में 24 अगस्त को दो पालियों में उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा प्रारंभिक अर्हता परीक्षा-2021 आयोजित होगी। डीएम डॉ. अरविंद कुमार चौरसिया ने कलक्ट्रेट में पीईटी परीक्षा को शुचितापूर्ण कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।
डीएम ने बताया कि परीक्षा में सर्जिकल मास्क के अलावा कलाई घड़ी, मोबाइल, कैलकुलेटर, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस या लोहे की कोई भी वस्तु प्रतिबंधित रहेगी। परीक्षा केंद्र पर केंद्र व्यवस्थापक व स्टेटिक मजिस्ट्रेट के अलावा किसी के पास मोबाइल रखने की अनुमति नहीं होगी। इस परीक्षा में जनपद लखीमपुर के अलावा सीतापुर व शाहजहांपुर के भी अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। डीएम ने एआरएम रोडवेज को निर्देश दिए हैं कि परीक्षा छूटने पर सीतापुर व शाहजहांपुर जिले के लिए पर्याप्त बसों की व्यवस्था रहे। उन्होंने कहा कि परीक्षार्थी केवल बालपेन (डॉट पेन) का ही प्रयोग करेंगे।
एडीएम अरुण कुमार सिंह ने बताया कि खीरी में 24 अगस्त को दो पालियों में 17492 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। प्रथम पाली प्रात: 10 से मध्यान्ह 12 के मध्य में 8746 व द्वितीय पाली (अपराह्न तीन बजे से शाम पांच बजे तक) 8746 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा में 23 स्टेटिक मजिस्ट्रेट हेतु तहसीलदार-बीडीओ की ड्यूटी लगाई। वही आठ एसडीएम की सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में तैनाती की।
विज्ञापन
डीआईओएस ने बताया कि सभी अभ्यर्थियों को 04 अंकों के परीक्षा केंद्र कोड की जानकारी दी जाएगी व उसे परीक्षा कक्ष के ब्लैक बोर्ड पर भी अंकित किया जाएगा। उत्तर पुस्तिका में इसी 04 अंकों के परीक्षा केंद्र कोड को भरा जाए। इसके अलावा प्रवेश पत्र पर सेंटर का नाम और कोष्ठक में उसका कोड लिखा होगा।
इन परीक्षा केंद्रों में होगी परीक्षा
अबुल कलाम आजाद गर्ल्स इंटर कॉलेज (4501), आदर्श विद्या मंदिर इंटर कॉलेज (4502), अजमानी पब्लिक स्कूल (4503), भगवानदीन आर्य कन्या इंटर कॉलेज (4504), भगवानदीन आर्य कन्या स्नातकोतर महाविद्यालय (4505), सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज (4506), धर्म सभा इंटर कॉलेज (4507), डॉ. भीमराव अंबेडकर इंटर कॉलेज (4508), गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज (4509), जीआईसी (4510), जीजीआईसी (4511), गुरु नानक इंटर कॉलेज (4512), गुरु नानक विधिक सभा बालिका इंटर कॉलेज (4513), इस्लामिया इंटर कॉलेज (4514), जनता इंटर कॉलेज देवकली (4515), कृषक समाज इंटर कॉलेज फतेपुर (4516), कुंवर खुशवक्तराय बालिका इंटर कॉलेज (4517), पंडित दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर-सीबीएससी कॉलेज (4518), पंडित दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर यूपी बोर्ड कॉलेज (4519), पीके इंटर कॉलेज (4520), सनातन धर्म सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज (4521), स्वामी श्याम प्रकाश इंटर कॉलेज (4522) व युवराज दत स्नातकोतर महाविद्यालय (4523) शामिल हैं।