फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   old man died after being burnt due to gas cylinder explosion in Lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri: दाल पकाते समय धमाके के साथ फटा गैस सिलिंडर, आग से जलकर बुजुर्ग की मौत

Sun, 02 Jun 2024 06:22 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 02 Jun 2024 06:22 PM IST
सार

बेलरायां कस्बे में रविवार की सुबह करीब 10 बजे रेलवे स्टेशन के टी-5 आवास में सिलिंडर फट गया। हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि खाना बनाते समय हादसा हुआ था। 

विज्ञापन
old man died after being burnt due to gas cylinder explosion in Lakhimpur kheri
आग लगने से फटा था सिलिंडर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के बेलरायां स्थित रेलवे कॉलोनी में टी-5 आवास में रविवार सुबह खाना बनाने के दौरान धमाके के साथ गैस सिलिंडर फट गया। जोरदार धमाके से आसपास के आवास भी हिल गए। आवास में आग लगने से झुलसकर पेटमैन के बुजुर्ग पिता की मौत हो गई।

विज्ञापन


बिहार के जिला छपरा के थाना मांझी के ग्राम ताजपुर निवासी गुलसरन बेलरायां में रेलवे में पेटमैन के पद पर तैनात हैं। इस समय उनके 75 वर्षीय पिता शिवजी शाह आए हुए थे। छट्टियों में गुलसरन की पत्नी बच्चों के साथ मायके चली गई थीं। आवास में गुलसरन और उसके पिता ही रह रहे थे।
विज्ञापन


दाल पकाते वक्त हुआ हादसा 
गुलसरन ने बताया कि रविवार सुबह पिता को चाय नाश्ता कराकर वह रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी करने चला गया था। सुबह करीब साढ़े आठ बजे पिता दाल पका रहे थे। इस धमाके के साथ सिलिंडर फट गया। आग लग गई। पड़ोसियों ने आवास में लगी खिड़की को तोड़कर आग बुझाने और उनके पिता को बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक वृद्ध शिवजी शाह गंभीर रूप से झुलस चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर कोतवाली प्रभारी तिकुनियां मनोज कुमार टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड भी पहुंच गई। काफी देर में आवास में लगी आग बुझाई जा सकी। सूचना पर ड्यूटी से गुलसरन भी आवास पहुंच गए और पिता की मौत देख फूट-फूटकर रोने लगे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed