फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   ... Official oil filled sprint, now turn Recovery

...सरकारी तेल से फर्राटा भरा, अब रिकवरी की बारी 

Mon, 25 Apr 2016 10:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो-लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो-लखीमपुर खीरी। Updated Mon, 25 Apr 2016 10:12 PM IST
विज्ञापन
... Official oil filled sprint, now turn Recovery
पेट्रोल और डीजल - फोटो : file photo
बिजुआ में वर्ष 2012-13 के एक मामले ने पकड़ा जोर 
विज्ञापन

बीडीओ, एकाउंटेंट को अंतिम चेतावनी पत्र जारी किया 
एक हफ्ते में 1.91 लाख रुपये की रिकवरी का निर्देश 

बिजुआ ब्लाक के तत्कालीन बीडीओ और एकाउंटेंट के वर्ष 2012-13 में जनरेटर और गाड़ी के नाम पर तेल लेने और लॉग शीट में गड़बड़ी करने के एक मामले में सीडीओ अमित बंसल ने सख्त रुख अपनाया है। इस मामले में पूर्व में की गई कार्रवाई को अमल में लाने के लिए बीडीओ और एकाउंटेंट से एक हफ्ते में 1.91 लाख की रिकवरी करने का निर्देश दिया गया है। बीडीओ और एकाउंटेंट के खिलाफ पूर्व सीडीओ नितीश कुमार ने कार्रवाई का निर्देश दिया था, लेकिन अब तक इस मामले में अधिकारियों ने चुप्पी साध रखी थी। सीडीओ के निर्देश पर डीडीओ अनिल कुमार सिंह की ओर से बीडीओ और कैशियर को अंतिम चेतावनी पत्र जारी किया गया है। 

विभागीय सूत्रों के मुताबिक मौजूदा समय में रमियाबेहड़ ब्लाक में तैनात बीडीओ प्रणय कृष्ण वर्ष 2012-13 में बिजुआ ब्लाक में तैनात थे। उस समय बीडीओ और एकाउंटेंट ने जनरेटर और गाड़ी के लिए बिजुआ फीलिंग स्टेशन से 1.91 लाख रुपये का तेल खरीदा। लेकिन कई महीनों तक तेल का भुगतान नहीं किया गया। इस मामले की शिकायत जब तत्कालीन सीडीओ नितीश कुमार से की गई तो उन्होंने 21 अक्तूबर 2014 में इसकी जांच परियोजना निदेशक से कराई थी। जांच में पाया गया कि तेल भले ही जनरेटर और गाड़ी के नाम पर लिया जा रहा है, लेकिन लॉग शीट में इसकी इंट्री बड़े गड़बड़ तरीके से की गई है। एक दिन में ही जनरेटर को 27 घंटे तक चलना दिखाया गया है। लॉग शीट में तारीख भी अलग-अलग और मनमाने ढंग से डाली गई है। जांच में गड़बड़ी उजागर होने के बाद तत्कालीन सीडीओ ने कार्रवाई करने का निर्देश दिया था, लेकिन उस समय अधिकारियों ने बीडीओ पर कार्रवाई को लेकर चुप्पी साध ली थी। सीडीओ अमित बंसल ने सोमवार को इस गड़बड़ी की शिकायत मिलने के बाद डीडीओ अनिल कुमार सिंह को बीडीओ के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। सीडीओ ने बताया कि बीडीओ और एकाउंटेंट के खिलाफ रिकवरी का आदेश जारी किया गया है। उनके खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए चार्जशीट भी लगाई जाएगी। इस संबंध में बीडीओ प्रणय कृष्ण को पत्र भी जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed